विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद से कानपुर जा रही कार का टायर फटा, डिवाइडर से टकराकर पलटी; पति-पत्नी और बच्ची घायल

By Anar Singh Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 25 Apr 2026 06:36 PM (IST)

गाजियाबाद से कानपुर जा रही एक कार का अलीगढ़ के अकराबाद में टायर फटने से वह डिवाइडर से टकराकर पलट ...और पढ़ें

क्षतिग्रस्त कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकालते लोग।

क्षतिग्रस्त कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकालते लोग।

HighLights

  1. अलीगढ़ के अकराबाद में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार।

  2. दंपती नितिन, आयुषी और बेटी अदिति गंभीर घायल।

संवाद सूत्र, अकराबाद (अलीगढ़)। नेशनल हाईवे पर गांव असगरपुर मोड के निकट शनिवार की सुबह गाजियाबाद से कानपुर जा रही एक कार का अचानक टायर फट गया। जिससे अनियंत्रित हो कर कार डिवाइडर से टकराते हुए कई पलटे खाने के बाद पलट गई।

हादसे में कार सवार दंपती समेत उनकी मासूम बच्ची घायल हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

जनपद कानपुर के केशवपुरम विजय नगर निवासी नितिन कटियार पुत्र संजय सिंह गाजियाबाद में एक निजी कम्पनी में नौकरी करते हैं। वह शनिवार को गाजियाबाद से कार द्वारा पत्नी आयुषी व बच्ची अदिति के साथ विजय नगर जा रहे थे।

इसी बीच सुबह समय करीब नौ बजे उनकी कार जीटी रोड पर स्थित गांव असगरपुर मोड के पास पहुंची। तभी अचानक चलती कार का एक टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए सड़क पर पलट कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

जिससे कार में सवार दंपती और उनकी बच्ची घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने कार में फंसे घायल परिवार को बाहर निकालकर घटना की सूचना पुलिस को दी।

पनेठी पुलिस चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कार में सवार तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।