विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में हॉर्न बजाने के विवाद में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के भतीजे ने हलवाई पर चढ़ाई कार, मौत; हत्या की FIR दर्ज

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Fri, 23 Oct 2026 03:02 AM (GMT+05:30)

अलीगढ़ में हॉर्न बजाने के विवाद में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के भतीजे विक्रांत ने एक हलवाई मनोज को कार ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. हॉर्न बजाने के विवाद में हलवाई मनोज की हत्या।

  2. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के भतीजे विक्रांत पर आरोप।

  3. सीसीटीवी फुटेज से खुलासा, हत्या का मुकदमा दर्ज।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। हार्न बजाने के विवाद में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की कार ने हलवाई की जान ले ली। पुलिस को गुमराह करने के लिए उन्होंने पहले चालक के रूप में कपिल का नाम बताया था। लेकिन, जांच में सामने आया कि घटना के समय कार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह का भतीजा विक्रांत चला रहा था।

सीसीटीवी फुटेज की जांच में विक्रांत की भूमिका सामने आने पर पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। 20 अक्टूबर की रात दुकान बंद करने के बाद मनोज हलवाई ग्रामीण कन्हैया के साथ बाइक से सामान पहुंचाने जा रहे थे। रास्ते में सामान खरीदने के लिए मनोज ने बाइक रोकी थी। इसी दौरान पीछे से आई डी कार में सवार लोगों ने बाइक हटाने के लिए हार्न बजाया।

बाइक हटाने के बाद भी कार सवारों ने मनोज से गाली-गलौच की। विरोध करने पर कहासुनी हो गई। एसपी सिटी आदित्य बंसल के अनुसार मनोज व कन्हैया आगे निकल गए। कार चालक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। मनोज सड़क पर गिर पड़े तो उनके ऊपर से कार निकाल दी गई। गंभीर रूप से घायल मनोज की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। कन्हैया घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे के दो लापता फोन खोलेंगे तस्करी और हनीट्रैप के राज, बुर्का पहनकर काट रही थी फरारी

एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि मनोज के चाचा छोटेलाल की शिकायत पर पहले अज्ञात कार सवार के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। अब जांच में विक्रांत की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में पहली टक्कर के बाद कार दोबारा बाइक की ओर बढ़ती दिख रही है।