दूल्हे के भाई ने नशे में बिगाड़ दी बात, शादी में जमकर चले लाठी-डंडे, दो बराती घायल; दुल्हन बिना लौटी बारात
अलीगढ़ के बिलौठी गांव में बारात चढ़त के दौरान दूल्हे के शराबी भाई की अभद्र टिप्पणी से विवाद हो गया। ...और पढ़ें
-1777123451365_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
HighLights
दूल्हे के शराबी भाई की अभद्र टिप्पणी बनी वजह।
लाठी-डंडे चले, दो बाराती घायल, बारात लौटी।
संवाद सूत्र, अकराबाद (अलीगढ़)। गांव बिलौठी में शुक्रवार की रात बरात चढ़त के दौरान घराती व बरातियों में घमासान हो गया। जमकर लाठी डंडे चल गए जिसमें दो बारातियों के घायल होने की जानकारी मिली है। बरात को बैरंग ही लौटना पड़ा।
शुक्रवार की शाम गांव बिलौठी निवासी पीतमसिंह की बेटी की बारात अलीगढ़ के गौंडा क्षेत्र के गांव पीपली से आई थी। लड़की पक्ष ने बरातियों की खूब आवभगत की। नाश्ता व दावत के बाद बारात चढ़ते हुए लड़की के दरवाजे पर पहुंची।
तभी दूल्हा अजय पुत्र डंबरसिंह के भाई ने शराब के नशे में लड़की पक्ष पर अभ्रद टिप्पणी कर दी। इसी बात को लेकर बात बिगड़ गई। और देखते देखते दोनों ओर से जमकर मारपीट शुरू हो गई बरातियों में भगदड़ मच गई। दो बराती घायल हो गए।
माहौल बिगड़ते देख अधिकांश बाराती गांव से भाग गए। घटना की सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई। उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंंह ने बताया है रात ढाई बजे मामले की सूचना मिली थी। पुलिस ने गांव पहुंच कर दोनों पक्षों से जानकारी ली।
लड़के के भाई का कहना था कि बरात की व्यवस्था सही नहीं हुई है। वहीं लड़की पक्ष का कहना है कि लड़के के भाई ने शराब के नशे में उत्पात मचाया है।
अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। उसकी इन हरकतों के चलते वह अपनी बेटी की शादी नहीं करेंगे और बेटी ने भी फेरे लेने से साफ मना कर दिया है।
शनिवार की सुबह फिर एक बार दोनों पक्षों की मैराथन बैठक हुई जिसमें लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में फैसला हो गया है। लड़का पक्ष बिना दुल्हन के अपने गांव वापस लौट गया है।
