विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में ASP क्राइम ममता कुरिल का तबादला, फतेहाबाद से आएंगे नए अधिकारी

By Santosh SharmaEdited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 25 Nov 2026 01:42 PM (IST)

अलीगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) ममता कुरिल का मुजफ्फरनगर तबादला हो गया है। उनकी जगह फतेहाबाद से गिरीश कुमार सिंह को अलीगढ़ का नया अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) नियुक्त किया गया है।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. ममता कुरिल का मुजफ्फरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) तबादला।

  2. गिरीश कुमार सिंह अलीगढ़ के नए अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) बने।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। पुलिस विभाग में हुए तबादलों के तहत अलीगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के दो अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) ममता कुरिल का तबादला मुजफ्फरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) के पद पर किया गया है। वहीं, फतेहाबाद में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह को अलीगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) बनाया गया है।

शासन की ओर से जारी तबादला सूची में कुल 18 अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। अलीगढ़ में अपराध शाखा की जिम्मेदारी अब गिरीश कुमार सिंह संभालेंगे। वह इससे पहले फतेहाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। वहीं, ममता कुरिल अलीगढ़ में अपराध शाखा की जिम्मेदारी निभा रही थीं। उनके स्थानांतरण से जिले में अपराध शाखा के कामकाज की जिम्मेदारी नए अधिकारी को मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।