Move to Jagran APP

यमुना का जलस्‍तर बढ़ने पर अलीगढ़ में अलर्ट, EMU व HAD पैसेंजर ट्रेन निरस्‍त, गाजियाबाद से चलेंगी ट्रेनें

अलीगढ़ की सीमा से गंगा व यमुना गुजर रही हैं। दिल्‍ली में भी यमुना का जल स्‍तर तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते अलीगढ़ से चलने वाली अलीगढ़-पलवल ईएमयू पैसेंजर ट्रेन एवं हाथरस-अलीगढ़ - दिल्ली (एचएडी) को निरस्‍त कर दिया है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Thu, 29 Sep 2022 07:56 AM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2022 07:56 AM (IST)
यमुना का जलस्‍तर बढ़ने पर अलीगढ़ में अलर्ट, EMU व HAD पैसेंजर ट्रेन निरस्‍त, गाजियाबाद से चलेंगी ट्रेनें
अलीगढ़-पलवल ईएमयू पैसेंजर ट्रेन एवं एचएडी पैसेंजर को निरस्‍त कर दिया है।

अलीगढ़, संदीप सक्‍सेना । झमाझम हुई बरसात के बाद यमुना व गंगा का जल स्‍तर बढ़ गया है। अहम बात यह है कि अलीगढ़ की सीमा से गंगा व यमुना गुजर रही हैं। Delhi Yamuna Iron Bridge में भी यमुना का जल स्‍तर तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते अलीगढ़ से चलने वाली अलीगढ़-पलवल ईएमयू पैसेंजर ट्रेन एवं हाथरस-अलीगढ़ - दिल्ली (HAD) को निरस्‍त कर दिया है। गुरुवार को भी दिल्ली-अलीगढ़ EMU passenger ट्रेन को रद्द किया गया है।

loksabha election banner

अलीगढ़ से गुजरती हैं गंगा व यमुना

जनपद अलीगढ़ में दादों इलाके के गांव सांकरा से गंगा गुजर रही है तो टप्‍पल हामिदपुर पुल से यमुना गुजर रही है। जनपद की सीमा से यमुना व गंगा दोनों नदियों के गुजरने से आसपास के गांव के लोग चिंतित रहते हैं। गंगा व यमुना से सटे गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बताते हैं कि  दिल्ली में यमुना पुल पर रेल और रोड, दोनों तरह के ट्रैफिक की आवाजाही रोक दी गई है।

गाजियाबाद से होगा HAD Passenger ट्रेन का संचालन 

Delhi Yamuna Iron Bridge का जलस्‍तर बढ़ने की वजह से एचएडी पैसेंजर ट्रेन का संचालन गाजियाबाद से होगा। बरसात की वजह से मुरी, महानंदा, कालका, गोमती एक्सप्रेस आदि ट्रेन समेत कई ट्रेनें घंटों देरी से अलीगढ़ पहुंची। इसकी वजह से यात्रियों को बेहद परेशानी हुई। 

अस्‍थाई रूप से लगाई रोक

उत्तर रेलवे ने दिल्‍ली में लोहे के पुल से ट्रेनों की आवाजाही को अस्थाई रूप से फिलहाल रोक दी है। इससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। कई ट्रेनों को निरस्‍त तो कई ट्रेनों को दूसरे रूट पर डायवर्ट किया है। इसमें से ज्यादातर ट्रेनों को नई दिल्ली के रास्ते आनंद विहार होते हुए निकाला जा रहा है। Aligarh Junction से चलने वाली अलीगढ़-पलवल ईएमयू पैसेंजर ट्रेन एवं हाथरस-अलीगढ़ - दिल्ली (HAD) को रद्द कर दिया गया है।

देरी से चलीं ये ट्रेनें

दिल्ली से आने वाली मुरी एक्सप्रेस चार घंटे, महानंदा एक्सप्रेस तीन घंटे, कालका साढ़े तीन घंटे, गोमती एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, टीएडी एक घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस 40 मिनट की देरी से अलीगढ़ जंक्‍शन Aligarh Junction पर पहुंचीं। गुरुवार को भी दिल्ली-अलीगढ़ ईएमयू पैसेंजर ट्रेन को निरस्‍त कर दिया गया है। अब एचएडी पैसेंजर ट्रेन गाजियाबाद से चलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.