Move to Jagran APP

आगरा फोरेंसिक टीम की जांच तय करेगी भाजपा नेता विनय का भविष्य, जानिए विस्तार से

भाजपा नेता विनय वाष्र्णेय की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को दूसरा दिन सामान्य रूप से बीता। विनय के घर पर भाजपाइयों का आना-जाना लगा रहा। एटा में कुछ लोग विनय से मिलने गए।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sat, 14 Mar 2020 04:47 PM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2020 01:15 PM (IST)
आगरा फोरेंसिक टीम की जांच तय करेगी भाजपा नेता विनय का भविष्य, जानिए विस्तार से
आगरा फोरेंसिक टीम की जांच तय करेगी भाजपा नेता विनय का भविष्य, जानिए विस्तार से

अलीगढ़ [जेएनएन]: भाजपा नेता विनय वाष्र्णेय की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को दूसरा दिन सामान्य रूप से बीता। विनय के घर पर भाजपाइयों का आना-जाना लगा रहा। एटा में कुछ लोग विनय से मिलने गए। पुलिस की जांच में यह बात तो स्पष्ट है कि विनय घटनास्थल पर मौजूद था, लेकिन गोली किसने चलाई? यह जांच के दायरे में है। आगरा की फोरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट ही अब विनय का भविष्य तय करेगी।

loksabha election banner

यह है मामला

ऊपरकोट बवाल के दौरान बाबरी मंडी में हुए सांप्रदायिक टकराव में तारिक पुत्र मुनव्वर को गोली लगी थी। इसमें विनय वाष्र्णेय पर गोली चलाने का आरोप था। पुलिस ने होली बीतते ही बुधवार आधी रात विनय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उससे लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुई। परिवार का कहना है कि विनय लोगों को घरों में जा-जाकर समझा रहा था। उस वक्त विनय के पास कोई हथियार नहीं था। पुलिस ने बिना जांच के उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसआइटी की जांच में घटनास्थल पर मौजूद था भाजपा नेता विनय

एसआइटी की जांच में घटनास्थल पर विनय मौजूद था।  गोली विनय ने चलाई या नहीं, इसकी बारीकी से जांच के लिए एसएसपी ने आगरा की फोरेंसिक टीम बुलाई थी। टीम चार मार्च को अलीगढ़ आई थी और सारे सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य ले गई। इसमें देखने वाली बात है कि तारिक को जो गोली, वह कौन से हथियार से चली थी। क्या वह हथियार विनय के पास था? जितनी दूरी से गोली चली? क्या विनय की दूरी उससे मिलती है? जिस एंगल से फायर हुआ, क्या विनय उसी ओर मौजूद था? इन सब सवालों के जवाब आगरा की फोरेंसिक टीम तलाश रही है। टीम ने तारिक को लगी गोली का भी सैंपल लिया है। एसआइटी जांच में जो भी तथ्य मिले हैं। उनकी भी टीम समीक्षा कर रही है। टीम की जांच रिपोर्ट ही विनय का भविष्य तय करेगी। एसएसपी ने कहा कि एसआइटी व आगरा की टीम जांच कर रही हैं। जो भी सामने आएगा, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

17 को ही डाल सकेंगे जमानत की अपील!

विनय के केस की पैरवी कर रहे अधिवक्ता हरिओम वाष्र्णेय ने बताया कि अभी जमानत के लिए अपील नहीं डाली है। शनिवार, रविवार को अवकाश है। सोमवार को हड़ताल बताई जा रही है। 17 मार्च को ही जमानत अपील दायर की जा सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.