विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम योगी की सख्‍ती के बाद हर रोज लग रहे 25 हजार कोराना टीके, जानिए विस्‍तार से

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By:
Published: Fri, 12 Nov 2021 05:52 PM (IST)

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की सीधे नजर है। मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद अब कोरोना ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद अब कोरोना टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली है।
मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद अब कोरोना टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की  सीधे नजर है। मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद अब कोरोना टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली है। हर रोज अब 25 हजार कोरोना के टीके लग रहे हैं। सुबह आठ बजे से लेकर रात तक टीकाकरण हो रहा है। ऐसे में हर दिन 25 हजार के करीब यह आंकड़ा पहुंच रहा है।

22 लाख के पार अलीगढ़ में टीकाकरण

गुरुवार को जिले में रात 25 हजार से अधिक करीब टीका लगा। ऐसे में जिले में कुल आंकड़ा 22 लाख पार कर गय है। इसमें 16.31 लाख ने पहली खुराक व 5.74 लाख ने दूसरा टीका लगवाया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एमके माथुर ने बताया कि कोरोना का संक्रमण कम जरूर हुआ है, लेकिन यह अभी पूरी तरह से ख़त्म नहीं हुआ है । जिले में इस वक्त कोई भी कोरोना से ग्रसित नहीं है, लेकिन लोग सामाजिक दूरी व मास्क आदि का प्रयोग करना भूल गए हैं, जो कि उचित नहीं है । ऐसे में जिले के लोगों से अपील है कि टीकाकरण में रुचि दिखायें, खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित बनाएं । जिले में कोरोना रोधी टीका की कोई कमी नहीं है, इसलिये टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर टीका जरूर लगाएं। सीएमओ ने कहा कि कोरोना दोबारा से सेंध न लगा सके, इसलिए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीका अवश्य लगवा लें । टीका प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है, जिससे आप कोरोना जैसी बीमारी से लड़ने में सक्षम बन पाते हैं । उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 22,06,735 लोगों के टीके लग चुके हैं। इनमें 16,31,936 लोगों को एक तो 5,74,799 लोगों को दोनों टीका लग चुका हैं। उन्होंने बताया कि लोग पहला टीका तो समय से लगवा लेते हैं, लेकिन दूसरे में रुचि नहीं दिखाते हैं। ऐसे में गंभीरता से दोनों टीका लगवाएं।

बूथों पर लग रहा टीका

उन्होंने बताया कि अब हर दिन करीब 250 बूथों पर टीका लग रहा है। उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी शरद गुप्ता का कहना है कि लोगों को आशा कार्यकर्ता,इंटरनेट मीडिया और सीएफआर संस्था द्वारा समाचार पत्रों के माध्यम से टीकाकरण के बारे में बराबर जागरूक किया जा रहा है । टीका लगने से शरीर कोरोना से लड़ने में सक्षम बन जाता है, यदि कोरोना का संक्रमण हो भी जाता है तो स्थिति गंभीर नहीं बनती । इसी क्रम में गुरुवार को शहरी अर्बन पीएचसी नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन्ना देवी में लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया ।