Move to Jagran APP

CAB2019 जुमे की नमाज के बाद अलीगढ़ में कई जगह पथराव, भगदड़ Aligarh News

नागरिक संशोधन कानून को लेकर एक बार फिर लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। जुमे की नमाज के बाद बड़ी तादात में लोग शाहजमाल पर इकट्ठा हो गए और पुलिस पर पथराव किया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 05:59 PM (IST)Updated: Sat, 21 Dec 2019 09:36 AM (IST)
CAB2019 जुमे की नमाज के बाद अलीगढ़ में कई जगह पथराव, भगदड़ Aligarh News
CAB2019 जुमे की नमाज के बाद अलीगढ़ में कई जगह पथराव, भगदड़ Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]। नागरिक संशोधन कानून को लेकर एक बार फिर लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। जुमे की नमाज के बाद बड़ी तादात में लोग शाहजमाल पर इकट्ठा हो गए और पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने रोकने का प्रयास, लेकिन मामला थमने के बजाए और अधिक बढ़ गया। शाम के समय चरखबालान में भी पथराव हो गया। इससे अधिकारियों में खलबली मच गई। शहर के कुछ इलाकों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

loksabha election banner

नमाज के बाद सड़क पर उतरे लोग

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन के बीच प्रशासन की नजर अब शुक्रवार पर लगी हुई थी। शांति पूर्वक जुमे की नमाज कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। शहर में सभी जगह जुमे की नमाज ठीकठाक हो गई, लेकिन दोपहर के बाद लोग एक फिर सड़क पर उतर आए। शाहजमाल क्षेत्र में लोग इकट्ठा हो गए और नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करते हुए नारेबाजी करने लगे। इधर पुलिस ने दंगा नियंत्रण स्कीम, धारा 144 आदि का हवाला देते हुए नारेबाजी करने से मना किया तो विवाद बढ़ गया।

चरखबालान में भी पथराव

तभी कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इससे माहौल और अधिक गर्म हो गया। इसकी जानकारी दूसरे इलाके के लोगों को हुई तो चरखबालान में भी पथराव शुरू हो गया। इससे अधिकारियों में खलबली मच गई। शहर के कुछ इलाकों मेें तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.