यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Awareness rally : राहत चलते लोगों को रोकर छात्राएं बोली - सोच समझकर करें मतदान Aligarh news
इगलास क्षेत्र के राजकीय कन्या इंटर कालेज कजरौठ की छात्राओं ने शुक्रवार को गांव में मतदाता जागरुकता रैली निकाल कर ...और पढ़ें

अलीगढ़, जागरण संवाददाता । इगलास क्षेत्र के राजकीय कन्या इंटर कालेज, कजरौठ की छात्राओं ने शुक्रवार को गांव में मतदाता जागरुकता रैली निकाल कर ग्रामीणों को जागरुक किया। छात्राओं ने घर-घर जाकर लोगों से वोट का सही इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया।

राह चलते लोगों को मतदान के बारे में बताया
अभियान में छात्रा ज्योति, कशिश, दिव्या, भारती, सीमा, अंजू, मोना, अन्नू, तमन्ना, सरिता, मुस्कान, हिना ने रास्ते में लोगों को रोककर समझाया कि वह अपने मत का सोच विचार कर प्रयोग करें। किसी वस्तु या धन के लालच में पड़कर गलत व्यक्ति को वोट देना अपने वोट को तो व्यर्थ करेगा ही साथ ही गलत उम्मीदवार के चुने जाने पर विकास का पथ भी अवरुद्ध हो जाएगा। परिवार के लोगों की जिम्मेदारी है कि बुजुर्ग व बीमार व्यक्ति से बूथ पर ले जाकर मतदान अवश्य कराए। इस मौके पर प्रधानाचार्या रेनू बाला, आरती वर्मा, शिप्रा सिंह, वैशाली, लीना कटारा आदि थी।

मॉक ड्रिल कराकर दिया आपदा प्रवंधन का प्रशिक्षण
प्रदेश सरकार द्वारा चल रहे कार्यक्रम के तहत राजकीय बालिका इंटर कालेज कजरौठ की छात्राओं को आपदा प्रवंधन का प्रशिक्षण मॉक ड्रिल कराकर दिया गया। आपदा प्रवंधन प्राधिकरण के प्रशिक्षक अशोक कुमार राघव ने प्रदेश सरकार के स्कूल सुरक्षा के तहत आपदा प्रवंधन कार्यक्रम की जानकारी विस्तार से प्रदान की। उन्होंने मानवीय व प्राकृतिक आपदाओं के संबंध में भी चर्चा करते हुए दोनों के मध्य अंतर को स्पष्ट किया। प्राकृतिक आपदाओं से बचाब के दिए गए प्रशिक्षण के दौरान मॉक ड्रिल भी कराई गई। इस दौरान आरती वर्मा, प्रियंका वर्मा, मेघा चौधरी, लीना कटारा, अर्पणा मिश्रा व शिप्रा सिंह मौजूद रहकर प्रशिक्षण को बारीकी के साथ देखा और सीखा। वहीं, कालेज की छात्राओं ने ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में कबड्डी में प्रथम, वालीबाल में द्वितीय, एथलेटिक्स में तीन हजार व 400 मीटर में अन्नू चौधरी ने द्वितीय, ऊंची कूद में गौरी तिवारी ने प्रथम, डिस्क थ्रो में मीनू कुमारी ने द्वितीय, लंबी कूद में सीमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था। सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान किए गए।
