एडीए की टीम ने सिविल लाइन में सील किए तीन अवैध निर्माण Aligarh News
एडीए की टीम ने मंगलवार को शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। तीन भवनों को सील किया। इनमें एक चार मंजिला फ्लैट का अपार्टमेंट भी है। नक्शे के खिलाफ निर्माण करने पर यह कार्रवाई हुई है।
By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 08:33 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 08:33 AM (IST)
अलीगढ़, जेएनएन। एडीए की टीम ने मंगलवार को शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। तीन भवनों को सील किया। इनमें एक चार मंजिला फ्लैट का अपार्टमेंट भी है। नक्शे के खिलाफ निर्माण करने पर यह कार्रवाई हुई है।
अवैध निर्माण सील
एडीए उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह ने बताया कि के अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया के नेतृत्व में टीम अनूपशहर रोड पर कबीर नगर कॉलोनी में पहुंची। यहां महरुद्दीन की नक्शे के खिलाफ बनी तीन दुकानों को सील कर दिया। फिर ग्रेटर आजाद एनक्लेव जमालपुर माफी शिवली बाग रोड पर अनवर अहमद सिद्दीकी के 864 वर्ग मीटर नक्शे के खिलाफ बने भूतल व चार मंजिल फ्लैटों को सील किया। चौराहा बाग कॉलोनी में भी 438 वर्गमीटर क्षेत्र में बने असफिया फारुख के भूतल व चार मंजिल फ्लैटों का निर्माण सील किया।
एडीए में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक जन सुनवाई
अलीगढ़ : एडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन ङ्क्षसह ने कार्यभार संभालते ही तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अब वे सुबह 10 से शाम पांच बजे तक प्राधिकरण कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई करेंगे। बुधवार से ही यह आदेश लागू कर दिया गया है। अब तक सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक ही जन सुनवाई होती थी। उपाध्यक्ष ने बताया कि अधिक से अधिक समस्याओं के निस्तारण के लिए जन सुनवाई का समय बढ़ाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें