Move to Jagran APP

Hathras Case: आप नेता संजय सिंह ने पीड़ित परिवार का सुना दर्द

चंदपा के गांव बूलगढ़ी में मृतक युवती के बाद सियासी भूचाल मचा हुआ है। सोमवार को सांसद संजय सिंह आम आदमी पार्टी के पंजाब और दिल्ली के दर्जनों विधायकों के साथ हाथरस मामले में पीड़ित परिवार से मिलने दोपहर में पंहुच रहे हैं।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 11:44 AM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 11:44 AM (IST)
Hathras Case: आप नेता संजय सिंह ने पीड़ित परिवार का सुना दर्द
सांसद संजय सिंह दर्जनों विधायकों के साथ हाथरस मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पंहुच रहे हैं।

अलीगढ़ जेएनएन:  उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस चंदपा के गांव बूलगढ़ी में मृतक युवती के बाद सियासी भूचाल मचा हुआ  है। रोजाना राजनीतिक दलों के नेता दलबल के साथ गांव बूलगढ़ी में गए। इसी कड़ी में सोमवार को सांसद संजय सिंह आम आदमी पार्टी के पंजाब और दिल्ली के दर्जनों विधायकों के साथ हाथरस मामले में पीड़ित परिवार से मिलने दोपहर में पहुुंच गए। सांसद ने पीड़ित परिवार का दर्द सुना। पंजाब के नेता विपक्ष ( AAP) और साथ में पंजाब से पांच विधायक, दिल्ली से मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ,राखी बिड़लान,रोहित म्हरौलिया , कुलदीप , पवन शर्मा , अजय दत्त समेत कुल सात विधायक साथ हैं।

loksabha election banner

यह है मामला 

14 सितंबर की सुबह अनुसूचित जाति की पीड़ता को गंभीर हालत मेें स्वजन कोतवाली चंदपा लेकर आए थे। पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से गंभीर हालत में अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया था। मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही संदीप पर जानलेवा हमला और एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। इधर लड़की की हालत में कई दिन तक सुधार नहीं आया। विवेचना कर रहे सीओ  सादाबाद ब्रह्मसिंह ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। बयानों के आधार पर मामले में  धाराएं बढ़ाईं थीं। इससें संदीप के साथ-साथ उसके तीन अन्य साथियों को भी नामजद किया गया। पुलिस चारों आरोपितों को जेल भेज चुकी है। जेएन मेेेेेडिकल से पीड़िता को दिल्‍ली के सफदरजंग में रेफर कर दिया था। मंगलवार को पीड़िता की मौत हो गई थी। मंगलवार देर रात प्रशासन ने हाथरस के गांव बूलगढ़ी में अंतिम संस्‍कार कर दिया था। रात मेंं पुलिस द्वारा जबरन अंतिम संस्‍कार करने के विरोध में वाल्‍मीकि समाज-कांग्रेसी व पुलिस के बीच पथराव हो गया था। पुुुुुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसके बाद कांग्रेेेस  व सपा ने प्रदर्शन किया। जेवर टोल प्‍लाजा पर कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी एवं महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया था। टीएमसी के सांसदों के साथ भी धक्‍का मुक्‍की हुई थी। शनिवार की दोपहर उत्‍तर प्रदेश के डीजीपी व अपर मुख्‍य सचिव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।  तीन सितंबर को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी से यमुना एक्‍सप्रेस वे डीएनडी पर अभद्रता की गई और कार्यकर्ताओं  पर लाठी चार्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.