Move to Jagran APP

अलीगढ़ में ग्रहकलह के चलते युवक ने खुद को गोली मारकर दी जान aligarh news

पत्नी से विवाद के चलते इगलास क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही घर पर खुद को गोली मार ली जिससे उसकी जान चली गई।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Wed, 01 Apr 2020 12:35 PM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2020 03:01 PM (IST)
अलीगढ़ में ग्रहकलह के चलते युवक ने खुद को गोली मारकर दी जान aligarh news
अलीगढ़ में ग्रहकलह के चलते युवक ने खुद को गोली मारकर दी जान aligarh news

अलीगढ़ (जेएनएन)। इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव वास हर्जी में एक युवक ने तमंचे से गोली मारकर खुदकशी कर ली। खुदकशी का कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है। जबकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच शुरू कर दी है। इसके पूरे होने पर ही सही जानकारी दी जा सकेगी। 

loksabha election banner

पत्नी से हुआ था झगड़ा 

गांव वास हर्जी निवासी 35 वर्षीय चंद्रपाल उर्फ पप्पू गांव में ही खेती करता था। गत दिन उसने घर में तमंचे से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद स्वजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों के अनुसार पप्पू गलत संगत में पड़ गया था। घटना से पहले उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। उसने मरने की धमकी दी थी। कुछ समय बाद ही गोली मार ली।

पुलिस को दी तहरीर 

मृतक की पत्नी कल्पना ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। मौके पर पहुंचे सीओ परशुराम सिंह, कोतवाल रामसिया मौर्य व चौकी प्रभारी बलवीर सिंह ने घटना की जानकारी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के माथे पर गोली लगने का निशान है। पुलिस खुदकशी को संदिग्ध मान रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से फिंगरप्रिंट लेने के बाद कमरे को सील कर दिया है। सीओ ने बताया कि मृतक की पत्नी ने खुदकशी करने की तहरीर दी है। घटना की जांच की जा रही है। 

चार साल पहले हुई थी शादी 

मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। छोटा भाई वीरेन्द्र सेना में है। पप्पू व वीरेन्द्र की शादी वर्ष 2016 में चिंता की नगरिया की सगी बहनें क्रमश: कल्पना व सविता के साथ हुई थी। मृतक ने अपने पीछे गर्भवती पत्नी व बेटी भूमि (तीन)को छोड़ा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.