Move to Jagran APP

अलीगढ़ का एक गांव ऐसा जहां पांच साल में नहीं हुए विकास कार्य, ग्रामीणों ने लगाए आरोप

दादों के विकास खण्ड बिजौली की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत दादों के पांच माजरा नगला उदित नगला परसी नगला खंजी नगला झण्डा व नगला भूड़ हैं। दादों की कुल आवादी लगभग 18 हजार व 11 हजार वोटरों की संख्या है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Wed, 24 Mar 2021 05:59 PM (IST)Updated: Wed, 24 Mar 2021 05:59 PM (IST)
अलीगढ़ का एक गांव ऐसा जहां पांच साल में नहीं हुए विकास कार्य, ग्रामीणों ने लगाए आरोप
दादों की कुल आवादी लगभग 18 हजार व 11 हजार वोटरों की संख्या है।

अलीगढ़, जेएनएन। दादों के विकास खण्ड बिजौली की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत दादों के पांच माजरा नगला उदित, नगला परसी, नगला खंजी, नगला झण्डा व नगला भूड़ हैं। दादों की कुल आवादी लगभग 18 हजार व 11 हजार वोटरों की संख्या है। यहां के तालाबों पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। कस्बा दादों में तो विकास कार्य हुए हैं। ग्रामीणों ने निवर्तमान प्रधान पर आरोप लगाते हुए बताया कि पचायत के मजरों में विकास कार्य नही हुआ है। और काफी संख्या में लोग शौचालयों से वंचित हैं। भारी तादाद में लोग अभी-भी पेंशन के लिए भटक रहे हैं। इतनी बड़ी आवादी होने के बाबजूद एक भी बारात घर नही है।

loksabha election banner

यह हैंं हालात 

कस्बा दादों में उप स्वास्थ्य केन्द्र है। आबादी के हिसाब से यहां सीएचसी होनी चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि छर्रा रोड़ पर रोड़वेज बस अड्डा तो है। लेकिन बसों के आवागमन न होने चलते बस अड्डा पूरी तरह कूड़ाघर में तब्लील हो गया है। यहां मात्र एक ग्रामीण बैंक आॅफ आर्यावत है। यहां भी आयेदिन कनैक्टविटी की दिक्कत रहती है। किसी भी बैंक का एटीएम नही है।

इनकी है दरकार

रोड़वेज बसों का आवागमन हो, एटीम की सुबिधा, बारातघर न होने के चलते बारात रोकने को लेकर परेशानी होती है। यहां स्वास्थ्य केन्द्र की आवश्यकता है। 

 26 करोड़ की परर्फोमेंस ग्रांट को मिली मंजूरी

 इस ग्राम पंचायत को पिछले प्रदेश सरकार द्वारा परर्फोमेंस ग्रांट में सामिल किया गया है। जिसमें कुल 26 करोड़ रूपये की ग्रांट मिलेगी। दादों के विकास के लिए बारात घर, 40 सीसी रोड़, छह स्मार्ट स्कूल, ओपन जिम, पार्क, तालाबों का शौन्दर्यकरण, डम्पिंग ग्राउण्ड, खेल का मैदान, अनाज गोदाम, पैंठ, टिन सैडों की मरम्मत व निर्माण कार्य, छह नालों को निर्माण कार्य, कूड़ा निस्ताण सेंटर,362 हाई मास्क स्ट्रीट लाइट आदि की डीपीआर को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल द्वारा मंजूरी दी जा चुकी है। 

ये हुए काम

गांव इस पंचवर्षीय में 930 शौंचालय बनाए गये,1 सीसी रोड़,174 इण्टरलॉक गलियां, 6 गलियों पर खडंजा निर्माण कार्य, दो सरकारी स्कूलों का कायाकल्प योजना के तहत शौंदर्यकरण, सामुदायिक शौंचालय का निर्माण, गौशाला का निर्माण, पंचायत घर का निर्माण, कब्रिस्तान की बाउन्ड्रीवॉल, अंत्येष्टी स्थल, 25 लोहिया आवास, 35 प्रधानमंत्री आवास बनवाये है।  

गांव को मिला 

वृद्धा पेंशन       250

दिव्यांग पेंशन    60

विधवा पेंशन    185

शौंचालय         930

एक नजर

जनसंख्या  18000

मतदाता    11000

कस्बा में रोड़वेज बस अड्डा तो है। लेकिन रोडवेज बसों के आवागमन न होने की बजह से बस अड्डा पूरी तरह कूड़ा घर में तब्दील हो चुका है। कस्बा में एटीम न होने से लोगों को परेशानी होती है।

- भरत सिंह राजपूत नगला उदित। 

ग्राम पंचायत के पांचों मजराें में विकास कार्य नाम मात्र ही हुए हैं। शौंचालय भी कुछ लोगों को मिले हैं। बारात घर न होने से गरीब लोगों को बारात रोकने के लिए दिक्कत होती है।

- श्यामवीर सिंह नगला खंजी।

सरकार की योजनाओं का गरीब लोगों को लाभ नही मिल पा रहा है गांव के बुजर्ग, विधवा महिलाएं व दिव्यांग लोग पैंशन के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

- रोशन लाल ग्रामीण। 

पूरी ईमानदारी व  बिना किसी भेद-भाव के पूरी पंचायत में विकास कार्य कराए गये हैं। सभी ग्राम वासियों के सहयोग से पंचायत के विकास के लिए 26 करोड़ रूपये परर्फोमेंस ग्रांट के तहत स्वीकृति मिल चुकी है। जो कि बड़ उपलब्धि है 

- नाजरीन बेगम निवर्तमान प्रधान।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.