Move to Jagran APP

9Pm9Minute : अलीगढ़ में दिवाली सा नजारा, नौ मिनट के लिए धरती पर उतरे तारे

रविवार की रात अलीगढ़ में नजारा दीपावली जैसा था। चारों ओर आतिशबाजी और हर तरफ दीये। नौ मिनट एकता का संदेश देथा शहर खास बना रहा।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 09:52 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 11:30 PM (IST)
9Pm9Minute :  अलीगढ़ में दिवाली सा नजारा, नौ मिनट के लिए धरती पर उतरे तारे
9Pm9Minute : अलीगढ़ में दिवाली सा नजारा, नौ मिनट के लिए धरती पर उतरे तारे

अलीगढ़ः  नौ मिनट तक शहर में दिवाली सा नजारा था। चारों ओर दीये, मोमबत्ती और आतिशबाजी। लगा कि जमीन पर तारे उतर आए हों। थाली, ताली और शंखनाद की गूंज एकता का संदेश दे रही थी। एेसे में जाति, धर्म का भेद मिटता दिखा। हर वर्ग के लोग उत्सव के रंग में थे। छतों पर मोबाइल फोन व चार्ट लिए खड़े लोगों का जोश देखते बना।

loksabha election banner

शहर की हर गली-हर गली दीपक से हो उठी जगमग, यादों में बस गया पल 

 पांच अप्रैल की तारीख इबारत बन गई। इतिहास के सुनहरे पन्नों में हमेशा-हमेशा के लिए दर्ज हो गई। अप्रैल में दीपावली जैसा नजारा शायद ही पहले कभी दिखाई दिया हो। पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा शहर दीपों से नहा उठा।

हुआ शंखनाद 

रात नौ बजते ही लाइटें बंद हुईं तो दीपक ने धरती के अंधियारे को हर लिया। लोगों ने मिट्टी के दीपक, मोमबत्ती, मोबाइल की फ्लैस लाइट और टार्च से चारों ओर उजाला भर दिया।

जयघोषों से गूंजा शहर 

भारत माता, वंदेमातरम के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा। घंटे और शंखनाद से लोगों ने इस मौके का स्वागत किया। सच, अद्भुत अविस्मरणीय और अकल्पनीय इस पल को सदियों लोग भूल नहीं पाएंगे। 

दो दिनों से इंतजार 

दो दिनों से लोगों रविवार का इंतजार था। पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद से हर कोई रात नौ बजे की तैयारियों में जुट गया था। रविवार को तो सुबह से लोग दीपोत्सव की तैयारियों में जुट गए थे। शाम का समय तो खासकर बच्चों का कट ही नहीं रहा था।

नौ बजे बंद हुई लाइट 

रात 8.30 बजे ही लोग अपार्टमेंट, बालकनी, छत और घर के बाहर द्वार पर दीपक और मोमबत्ती रखना शुरू कर दिए थे। रात नौ बजते ही पूरे शहर की लाइट बंद हो चुकी थी। एटा-क्वार्सी बाइपास स्थित ग्रीन अपार्टमेंट का नजारा देखते ही बनता था। 

हर प्लैट पर रोशनी 

हर फ्लैट यहां रोशनी से जगमग हो उठे। स्वर्ण जयंती नगर में कावेरी रॉयल, ग्लैक्सी अपार्टमेंट और पुष्पांजलि दीपों से दमक रही थी। पूरा शहर दीपों की माला में गुथ गया था। पुराने और नये शहर की दूरियां खत्म हो गई थीं। हर तरफ दीपों की श्रंखला थी।

दिखा जोश और विश्वास 

ऐसा लग रहा था कि दीपक के इस प्रकाश से कोरोना वायरस इस देश से भाग जाएगा। शहर में तमाम जगहों पर 'हारेगा कोरोना, जीतेगा भारतÓ का जयघोष भी लगा। भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों ने भी दीपक जलाया। 

सरकारी कार्यालय भी हुए रोशन 

शहर में सरकारी कार्यालय भी दीपों शहर के कई थानों में व्यवस्था की गई थी। पुलिस कर्मियों ने भी दीपक और मोमबत्ती जलाकर रोशन किया। 

अल्पसंख्यक मोर्चा भी आए आगे 

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री शारिक कुरैशी ने ऊपरकोट पर कार्यकर्ताओं के साथ मोमबत्ती जलाया। शारिक ने कहा कि इससे हमें नई ऊर्जा मिलेगी। 

सर्वे भवंतु सुखिन: 

मुस्लिम यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद आमिर रशीद ने जौहराबाग स्थित कैंप कार्यालय पर मोमबत्ती जलाई। खास बात है कि उन्होंने भारतीय संस्कृति का सर्वे भवंतु सुखिन: लिखकर सभी के लोक कल्याण की कामना की। आमिर ने कहा कि देश का मुसलमान पीएम मोदी के साथ है। हमारी जीत अवश्य होगी।  

कोरोना जलाया 

दीपदान के दौरान शहर में कोरोना को भगाने का जोश भी था। लोगों ने एकजुटता से इस रोग को भगाने का संदेश दिया। साथ ही सभी को जागरुक किया। एक स्थान पर तो कोरोना को ही जला दिया गया। कपड़े से कोरोना लिखा गया और उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी गई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.