अलीगढ़ में 65 लोग कोरोना संक्रमित मिले
तीसरी लहर में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में निकले हैं मरीज स्वास्थ्य विभाग सतर्क।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार को जिले में 65 लोग संक्रमित मिले हैं। कोरोना कंट्रोल रूम में लगे स्वास्थ्य विभाग के डिस्ट्रिक्ट डेटा मैनेजर भी संक्रमित निकले हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 149 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। विभाग की टीम संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को ट्रैस करने में लगी हैं। इन सभी के नमूने जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार तक सक्रिय मरीजों की संख्या 86 थी, गुरुवार को अचानक 65 मरीज बढ़ गए। महज दो लोग ही ठीक हुए हैं। अफसरों के मुताबिक गुरुवार को स्वर्ण जयंती नगर निवासी 36 वर्षीय पुरुष, आगरा रोड पर 30 वर्षीय पुरुष, अनूपशहर रोड सागर हाउसिग कांप्लेक्स में 28 वर्षीय युवक, 43 बटालियन पीएसी में तीन युवक संक्रमित मिले हैं। पुष्पांजलि कालोनी में एक ही परिवार में पांच लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें तीन पुरुष व दो महिलाएं हैं। मकदूम नगर में 41 पुरुष युवक, बेगमबाग में 17 व 26 साल के दो लोग संक्रमित मिले हैं। चंदनियां में 28 वर्षीय युवक, तैयब कालोनी न्यू एसएस नगर में तीन वर्षीय बच्चा, 29 साल की युवती व 65 साल की महिला संक्रमित मिली हैं। विनय नगर रामघाट रोड पर 47 वर्षीय पुरुष संक्रमित मिला। 104 आरएएफ रामघाट पर 35 व 36 वर्षीय युवक संक्रमित मिल हैं। श्रीबालाजी प्लास्टिकों नीम वाली गली में 60 वर्षीय पुरुष संक्रमित मिला है। गली नंबर एक बेगपुर में 23 वर्षीय युवती व 34 वर्षीय पुरुष संक्रमित मिले। एकता नगर में महिला व पुरुष संक्रमित मिले हैं। स्वर्ण जयंती नगर चित्रांजलि कालोनी में 55 वर्षीय पुरुष व 53 वर्षीय महिला संक्रमित मिली हैं। टीकाकरण के लिए उमड़ रही भीड़
जासं, अलीगढ़ : टीकाकरण को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। गुरुवार को जिले के 404 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। इसमें 32607 हजार लोगों ने टीका लगवाया। अब जिले में कुल टीकाकरण कराने वालों की संख्या 37,86,878 हो गई है। केंद्रों पर किशोरों में टीकाकरण को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है। छह हजार से अधिक किशोरों ने जिले भर में टीकाकरण कराया। स्कूल, कालेज में टीकाकरण का यह अभियान चल रहा है। सीएमओ डा. आनंद उपाध्याय ने बताया कि शासन से जारी गाइडलाइन के मुताबिक किशोर व किशोरियों को वैक्सीन ही लगाने की मंजूरी दी गई है। पहली डोज लगने के 28 दिन बाद दूसरा टीका लगेगा। टीकाकरण के कार्ड में भी चार सप्ताह का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति कोविन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकता है। इसमें सबसे पहले पोर्टल केा ओपन करें। रजिस्ट्रेशन आप्सन में जाएं। इसमें मोबाइल नंबर अंकित करें। मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को भरें। चार सदस्यों का आधार कार्ड या विद्यालय के परिचय पत्र नंबर को अंकित कर पंजीकरण कर सकते हैं।