Move to Jagran APP

मिशन शक्ति के 50 योद्धाओं का सम्मान, खि‍ल गए चेहरे

मिशन शक्ति अभियान का सोमवार को समापन हो गया। पहले चरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 योद्धाओं को सम्मानित किया गया। उनके चेहरे खिल उठे। समापन कार्यक्रम की शुरुआत डीएम चंद्रभूषण ङ्क्षसह ने की। सीडीओ अनुनय झा ने तुलसी का पौधा भेंट कर डीएम को स्वागत किया।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 09:34 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 09:34 PM (IST)
सोमवार को कलक्‍टेट सभागार में पुल‍िस से स‍िपाहियों को सम्‍मान‍ित करते डीएम व सीडीओ

अलीगढ़, जेएनएन : मिशन शक्ति अभियान का सोमवार को समापन हो गया। पहले चरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 योद्धाओं को सम्मानित किया गया। उनके चेहरे खिल उठे। समापन कार्यक्रम की शुरुआत डीएम चंद्रभूषण ङ्क्षसह ने की। सीडीओ अनुनय झा ने तुलसी का पौधा भेंट कर डीएम को स्वागत किया।

loksabha election banner

 पहले चरण का समापन 

डीएम ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सरकार संवेदनशील है। सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए छह महीने तक मिशन शक्ति चलाने का फैसला लिया है। पहला चरण समाप्त हो गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता ङ्क्षसह ने बताया कि समारोह में बाल विकास परियोजना अधिकारी खैर प्रीति सिन्हा, लोधा आशीष कुमार, मुख्य सेविका जवां रजनी शर्मा, अकराबाद से सीमा ङ्क्षसह, शहर से नवनीत ङ्क्षसह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भगवान देवी, ममता शर्मा, राजबाला शर्मा, नसीम, औद्योगिक क्षेत्र से मनीष, एक्सपोर्टर उर्वशी गौड़, चाइल्ड लाइन समन्वयक सुचिता चौधरी, नीलम सैनी, शिक्षा विभाग से नीलम शर्मा, इंदू ङ्क्षसह, सुनीता ङ्क्षसह, सुनीता गुप्ता, वीना सागर, छात्राओं में कुमारी मीनाक्षी, तनीषा को सम्मानित किया गया।

स्‍वास्‍थ्‍स विभाग से भी सम्‍मानि‍त 

स्वास्थ्य विभाग से डा. अंशू सक्सेना, डा. कुलदीप, राहुल शर्मा, सरोज वर्मा, शालिनी सोलंकी, रश्मि ङ्क्षसह, वर्षा श्रीवास्तव, कविता गुप्ता, फहमीना मुईम व अनुज कुमारी सहित छात्रा अतजत जहां को सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग से उम्मेद ङ्क्षसह, वर्षा रानी, सोनिका चौधरी, अलका तोमर, अजय प्रताप ङ्क्षसह, निशा बन्नादेवी, आंचल, अंजलि, दीपिका, तरुणेश को सम्मानित किया गया। आजाद फाउंडेशन की शाजिया इल्मी, ग्राम प्रधान अलहदादपुर ज्योति ङ्क्षसह, महिला समूह की लक्ष्मी, समाजसेविका पारुल ङ्क्षजदल समेत जिला बाल संरक्षण इकाई की सीमा ङ्क्षसह, उमा शर्मा, गौरव चंदेल, दीपक झा, अनुराग ङ्क्षसह व वंदना शर्मा को सम्मानित किया गया।

नहीं हो सका सीएम का कार्यक्रम 

समापन पर सीएम योगी का वीडियो कांफ्रेंङ्क्षसग से कार्यक्रम प्रस्तावित था। कोल तहसील में व्यवस्थाएं भी की गई थीं, लेकिन तकनीकी कारण कार्यक्रम नहीं हो सका। यहां महिला हेल्पडेस्क का शुभारंभ जरूर हो गया। एसडीएम कोल अनीता यादव ने बताया कि कोई भी महिला बेहिचक अपनी परेशानी महिला हेल्पडेस्क पर बता सकती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.