यूपी के अलीगढ़ मंडल में 48000 क्विंटल रबी बीज बंटेगा: किसानों को 50% सब्सिडी, जल्दी करें बुकिंग
अलीगढ़ मंडल में रबी फसलों के लिए 48 हजार क्विंटल बीज 50% सब्सिडी पर उपलब्ध हैं। किसान दलहन, तिलहन, गेहूं ...और पढ़ें
-1792816571580_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
रबी फसलों के बीज पर 50% अनुदान उपलब्ध।
दलहन, तिलहन, गेहूं, जौ के लिए ऑनलाइन बुकिंग जारी।
अलीगढ़ मंडल में 48 हजार क्विंटल बीज वितरित होंगे।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। रबी सीजन की दलहन, तिलहन, गेहूं और जौ की फसलों के लिए बीज प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग जारी है। सामान्य बीज वितरण में 50 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है। बीज लेने के दौरान सिर्फ 50 प्रतिशत मूल्य का ही भुगतान कराना होगा।
कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://agriculture.up.gov.in पर बुकिंग करा सकते है। मंडल के चारों जिलों में 48 हजार कुंतल बीज बाजार से मूल्य पर उपलब्ध है।
राजकीय बीज भंडारों पर 50 प्रतिशत छूट व निश्शुल्क मिल रहा बीज
संयुक्त कृषि निदेशक श्रवण कुमार ने बताया कि सरसों की मिनीकिट दो किलोग्राम में, चना 16 किलोग्राम, मटर 20 किलोग्राम व मसूर की आठ किलोग्राम में पैकिंग की गई है। यह पैकिंग 0.2 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बोआई के लिए पर्याप्त है। लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने पर ई-लाटरी से चयनित किसानों को यह बीज मिल सकेगा।
अलीगढ़ जिले में सरसों सामान्य बीज वितरण में 80 कुंतल, दलहन सामान्य बीज 123 कुंतल एवं गेहूं और जौ सामान्य बीज वितरण के लिए 19 हजार 574 कुंतल का लक्ष्य रखा गया है।
तिलहनी, दलहनी के साथ गेहूं और जौ के बीज पर अनुदान
हाथरस में सरसों सामान्य बीज वितरण में 37 कुंतल, दलहन (चना, मटर व मसूर ) सामान्य बीज 33 कुंतल व गेहूं और जौ सामान्य बीज वितरण के लिए 8 हजार कुंतल का लक्ष्य रखा गया है। एटा में सरसों सामान्य बीज वितरण में 68 कुंतल, दलहन सामान्य बीज 63 कुंतल एवं गेहूं और जौ सामान्य बीज वितरण के लिए 12 हजार 477 कुंटल का लक्ष्य रखा गया है।
यह भी पढ़ें- घी के 153 नमूनों की जांच में 56 फेल: उपभोक्ता घी खरीदते समय बरतें सावधानी, अलीगढ़ में FSDA की अपील
ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेंगे बीज
कासगंज में सरसों सामान्य बीज वितरण में 32 कुंतल, दलहन सामान्य बीज 158 कुंतल एवं गेहूं और जौ सामान्य बीज वितरण के लिए 7 हजार 934 कुंतल का लक्ष्य रखा गया है।
