विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेडल जीतने वाले 3 पुलिसकर्मियों का आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, SSP नीरज जादौन ने कंधों पर लगाए रैंक चिह्न

By Santosh SharmaEdited By: Abhishek Saxena
Published: Tue, 03 Nov 2026 02:16 PM (IST)

खेल में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले अलीगढ़ पुलिस के तीन जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया ...और पढ़ें

एसएसपी ने दिया आउट ऑफ टर्न प्रमोशन।

एसएसपी ने दिया आउट ऑफ टर्न प्रमोशन।

HighLights

  1. तीन अलीगढ़ पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिला

  2. राष्ट्रीय स्तर पर खेल में पदक जीतने पर सम्मान

  3. एसएसपी नीरज जादौन ने रैंक चिह्न लगाकर सम्मानित किया

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। खेल के मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले अलीगढ़ पुलिस के तीन जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है। आरक्षी से मुख्य आरक्षी बने इन पुलिसकर्मियों को मंगलवार को एसएसपी नीरज जादौन ने रैंक चिह्न लगाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रमोशन पाने वालों में महिला मुख्य आरक्षी निधि शर्मा शामिल हैं। उन्होंने वर्ष 2026 में जालंधर में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस त्रिकूद प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। मुख्य आरक्षी विश्ववीर ने इसी वर्ष आयोजित 400 मीटर मिश्रित रिले प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

ssp give promotion aligarh 01

एसएसपी के साथ सिपाही।

अलीगढ़ के खिलाड़ियों को मिले पदक

वहीं, मुख्य आरक्षी शुभम नागर ने वर्ष 2024 में लखनऊ में हुई अखिल भारतीय पुलिस आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता के 100 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। तीनों खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की थी। इसी आधार पर शासन की ओर से उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है।

ssp give promotion aligarh

एसएसपी के साथ पदक विजेता सिपाही।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी अलीगढ़ के खिलाड़ियों ने जीते छह पदक

इधर, 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में 27 से 31 अक्टूबर तक आयोजित 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता में भी अलीगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में महिला मुख्य आरक्षी निधि शर्मा ने 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद में स्वर्ण पदक तथा चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में कांस्य पदक जीता।

यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में बदला मौसम, सुबह-शाम छाएगा कोहरा, IMD का ताजा अपडेट

एसएसपी ने प्रोत्साहित किया

मुख्य आरक्षी विश्ववीर ने 400 मीटर बाधा दौड़ में रजत और चार गुणा 100 मीटर रिले में कांस्य पदक हासिल किया। आरक्षी दीपांशु ने भी रिले दौड़ में कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। एसएसपी ने सभी खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।