Aligarh Coronavirus News Update: 95 फीसद मरीज स्वस्थ, 27 नए कोरोना संक्रमित मिले
जिले में रिकवरी रेट में सुधार जारी है। अब तक 9117 लोग संक्रमित पाए गए हैं इनमें करीब 95 फीसद स्वस्थ हो चुके हैं। 24 घंटे में ही 60 मरीजों को स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया। 27 नए मरीज भी पाए गए।
By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 08:26 AM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 08:26 AM (IST)
अलीगढ़, जेएनएन। जिले में रिकवरी रेट में सुधार जारी है। अब तक 9117 लोग संक्रमित पाए गए हैं, इनमें करीब 95 फीसद स्वस्थ हो चुके हैं। 24 घंटे में ही 60 मरीजों को स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया। 27 नए मरीज भी पाए गए। सक्रिय मरीजों की संख्या 462 रह गई है। विशेषज्ञों ने लापरवाही बरतने पर फिर से कोरोना का प्रकोप बढऩे की आशंका जताई है।
ये मिले संक्रमित
शनिवार को सुरेंद्र नगर में एक ही परिवार में दो व सात वर्षीय बच्ची, मलूकचंद्र कंपाउंड में 50 वर्षीय व्यक्ति, तमोलीपाड़ा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, सासनीगेट में 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला, कावेरी वाटिका तिकोना नगला में 47 वर्षीय व्यक्ति, नगर पंचायत हरदुआगंज में 32 वर्षीय कर्मचारी, दादौ रोड छर्रा में एक ही परिवार में 60 व 62 वर्षीय बुजुर्ग, खास की मंडी नाले के पास 55 वर्षीय व्यक्ति, नंदन वन कॉलोनी मेलरोज बाइपास में 28 वर्षीय युवक, नयाबांस गौंडा में 29 व 24 वर्षीय युवक, राम नगर में 32, 65 व 40 वर्षीय व्यक्ति, नवादा गली जनकपुरी में 21 वर्षीय युवक, शिवपुरी में 14 व15 वर्षीय दो बच्चे, 66 वर्षीय बुजुर्ग व 44 वर्षीय व्यक्ति, दयाराम भइया जी वाली गली कृष्णापुरी में 17 वर्षीय किशोर समेत कई लोग संक्रमित पाए गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें