सिविल सर्विस मार्गदर्शिका के 20 छात्रों ने पास की पीसीएस की मुख्य परीक्षा Aligarh news
निर्धन छात्रों को मुफ्त में कोल तहसील परिसर में आइएएस-पीसीएस कोचिंग के लिए सिविल सर्विस मार्गदर्शिका की शुरुआत की थी। करीब डेढ़ साल तक जिले के अन्य अफसरों के साथ कोचिंग दी।
अलीगढ़, [जेएनएन]। मालवीय पुस्तकालय में संचालित सिविल सर्विस मार्गदर्शिका के छात्रों ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। पुस्तकालय के सचिव एमके माथुर के सहयोग से इसका संचालन शुरू हुआ था। अब यहां के 20 छात्र-छात्राओं ने 2018 पीसीएस की मुख्य परीक्षा पास की है। अब इनका महज साक्षात्कार ही बाकी है। मंगलवार को परिणाम आने पर खुशी की लहर दौड़ गई।
अफसरों ने संभाली जिम्मेदारी
अलीगढ़ में एसडीएम कोल रहते समय आंबेडकर नगर के एडीए वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने 2016 में यहां तहसील परिसर में निर्धन छात्रों को मुफ्त में कोल तहसील परिसर में आइएएस-पीसीएस कोचिंग के लिए सिविल सर्विस मार्गदर्शिका की शुरुआत की थी। करीब डेढ़ साल तक उन्होंने जिले के अन्य अफसरों के साथ कोचिंग दी। हालांकि, 2018 में उनका तबादला हो गया। कोचिंग का स्थल बदलकर मालवीय पुस्तकालय कर दिया। फिर यहां अन्य अफसरों ने जिम्मेदारी संभाली। पुस्तकालय के सचिव एमके माथुर के सहयोग से इसका संचालन होने लगा। डॉ. पंकज वर्मा का भी यहां आना-जाना लगा रहा। अब भी करीब 400 छात्र अध्यनरत हैं। पिछले दिनों इसी कोचिंग सेंटर के 40 छात्रों ने 2018 की पीसीएस की मुख्य परीक्षा दी थी। मंगलवार को जारी परिणाम में 20 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। अब इन छात्रों का महज साक्षात्कार रह गया है। इसे पास करते ही अंतिम चयन हो जाएगा।
इन छात्रों ने पास की परीक्षा
अरविंद गौतम, धमेंद्र मौर्य, गोपाल शर्मा, मोहन कपूर, केपी सिंह, संतोष कुमार, वेद प्रकाश, सतीश कुमार, सोनू मंगल, प्रियांक श्रीवास्ताव, शीतल, अशोक प्रिय गौतम, शैलेंद्र प्रताप सिंह, आकांक्षा पाठक, यशवंत, केशव, समीक्षा शर्मा, अर्पण, वेदप्रकाश शामिल हैं।
इस टीम के सहयोग से होता है संचालन
डॉ. पंकज कुमार वर्मा एडीएम वित्त आंबेडकर नगर, हिमांशु वर्मा एसडीएम, अनिरुद्ध प्रताप सिंह एसडीएम, राघवेंद्र सिंह जिला उद्यान अधिकारी, राजवीर सिंह एडीएसटीओ, जयप्रकाश तहसीलदार, रिंकू सहयेागी, राजकुमार गुप्ता तहसीलदार, विभा श्रीवास्तव तहसीलदार शामिल हैं।