अलीगढ़ में चवन्नी शेयर में काला धन लगाकर फंसे 20 निवेशक, जानिए क्या है चवन्नी शेयरAligarh News
शेयर बाजार में चवन्नी शेयर (पेन्नी स्टॉक्स) के जरिये काले धन को सफेद करने के फेर में शहर के 20 निवेशक आयकर विभाग के शिकंजे में फंस गए हैं।
अलीगढ़ [जेएनएन]। शेयर बाजार में चवन्नी शेयर (पेन्नी स्टॉक्स) के जरिये काले धन को सफेद करने के फेर में शहर के 20 निवेशक आयकर विभाग के शिकंजे में फंस गए हैं। विभाग ने इन्हें नोटिस दिए हैैं। 31 दिसंबर तक टैक्स, जुर्माना भरकर केस का निपटारा करना है। निपटारा नहीं किया तो सम्मन जारी कर 30 दिन का समय दिया जाएगा। इस अवधि में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मुकदमा दर्ज हो सकता है। इसके बाद से निवेशकों में खलबली मच गई है। इससे बचने के लिए निवेशकों ने कानूनी उपाय खोजने शुरू कर दिए हैं।
यह है मामला
सूत्र बताते हैं कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बैंक खातों में संदिग्ध लेन-देन करने वालों की सूची इसी साल 15 फरवरी को जारी की थी। इसमें शेयर ब्रोकरों पर 2010-11 में संदिग्ध लेन-देन करने के आरोप थे। इनकी जांच आयकर विभाग के वार्ड अधिकारियों को सौंपी गई। संदिग्ध लेन-देन करने वालों में अलीगढ़ के भी 20 निवेशक चिह्नित किए गए। सूत्र बताते हैं कि इन निवेशकों ने चार से छह लाख तक का काला धन सफेद किया। अफसरों ने इन्हें पहले नोटिस भेजे। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मुकदमा दर्ज हो सकता है। इसके बाद से निवेशकों में खलबली मच गई है। इससे बचने के लिए निवेशकों ने कानूनी उपाय खोजने शुरू कर दिए हैं।
क्या है चवन्नी शेयर
सीए अवन कुमार सिंह बताते हैं कि चवन्नी शेयर (पेन्नी स्टॉक्स) वह शेयर है, जो बाजार में बहुत कीमत पर उपलब्ध होते हैं। इनमें 10 रुपये से कम कीमत पर ट्रेड होने वाले शेयर शामिल होते हैैं।