दुष्कर्मियों को मिले कड़ी सजा
जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : काउंसिल फॉर रिसर्च एंड इंपावरमेंट ऑफ वीमेन ने नन के साथ हुए दुष्कर्म की घट
जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : काउंसिल फॉर रिसर्च एंड इंपावरमेंट ऑफ वीमेन ने नन के साथ हुए दुष्कर्म की घटना पर चिंता जताई। साथ ही, मांग की गई कि दुष्कर्म के आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए। सुझाव दिया कि जिस तरह सऊदी अरब में शरीयत कानून के तहत कार्रवाई की जाती है, वैसे ही सजा दी जाए।
इकरा कॉलोनी में संस्था अध्यक्ष बाजिगा धु्रव, सचिव अरसरी जफर खान व सदस्य रेहाना मोहसिन ने दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई। कहा, इन घटनाओं से देश की छवि भी धूमिल हो रही है। विदेशी सैलानियों में महिलाएं भी होती हैं। उन्हें इन घटनाओं ने डरा दिया है। कहा, नन से दुष्कर्म की जांच सीबीआइ से कराने की मांग को सरकार ने ठुकराकर अपमान किया है। उन्होंने को-एजुकेशन पर सवाल उठाए। कहा, स्कूल संचालकों को लड़का-लड़कियों के मिलने पर निगाह रखनी चाहिए। रेहाना मोहसिन ने सऊदी अरब में ऐसी आरोपियों को कड़ी सजा दी जाती है। नन के साथ दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर सोमवार को एएमयू के एनएसएस कार्यालय में एक सेमिनार का आयोजन किया गया है। शाम चार बजे से होने वाले कार्यक्रम में सभी धर्मो के लोगों को बुलाया गया है।