Move to Jagran APP

तालसपुर के प्रधान पर बरसाई गोलियां

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : क्वार्सी क्षेत्र में रामघाट रोड पर पीएसी के पास शनिवार को दिनदहाड़े तालसपुर

By Edited By: Published: Sun, 01 Feb 2015 01:55 AM (IST)Updated: Sun, 01 Feb 2015 01:55 AM (IST)
तालसपुर के प्रधान पर बरसाई गोलियां

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : क्वार्सी क्षेत्र में रामघाट रोड पर पीएसी के पास शनिवार को दिनदहाड़े तालसपुर के प्रधान पर जानलेवा हमला किया गया। बाइक सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फाय¨रग की। हमलावर प्रधान की रिवॉल्वर भी लूट ले गए। गंभीर रूप से घायल प्रधान को वरुण अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रधान कई साल से सपा नेता के साथ प्रॉपर्टी के कारोबार से भी जुड़े हैं।

loksabha election banner

भरत सिंह बघेल (48) पुत्र नन्नू सिंह बघेल तालसपुर के प्रधान हैं। भरत सिंह बघेल आठ साल से प्रॉपर्टी के कारोबार से भी जुड़े हैं। वह सपा नेता गिरीश यादव व उनके भाई संतोष यादव के साथ क्वार्सी क्षेत्र में प्रॉपर्टी का कारोबार करते हैं। शनिवार दोपहर में करीब तीन बजे वह बाइक से शहर से अपने घर तालसपुर लौट रहे थे। जैसे ही उन्होंने बाइक पीएसी के पास लकी कंपाउंड पर खड़ी की, तभी एक बाइक पर आए दो युवकों ने फाय¨रग कर दी। दो गोलियां लगते ही प्रधान लड़खड़ाए और फिर संभल गए। पेंट में लगी रिवॉल्वर को निकाल लिया। तब तक हमलावर उनके करीब पहुंच गए और हाथ में लगी रिवॉल्वर को लूटकर फाय¨रग करते हुए भाग निकले। हमलावरों ने कई राउंड फाय¨रग की। सूचना पाकर सपा नेता गिरीश यादव, संतोष यादव व प्रधान के परिजन आ गए। क्वार्सी थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव भी पहुंच गए। वे घायल को वरुण ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। सेंटर में डॉ. संजय भार्गव नहीं मिले तो एंबुलेंस में प्रधान को विष्णुपुरी स्थित वरुण अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, भरत को तीन गोलियां लगी हैं। एक गोली गर्दन, दूसरी जबड़े और तीसरी बांह में लगी है। गर्दन व जबड़े में गोलियां फंस गईं। गर्दन में फंसी गोली को डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाल लिया।

.........

भर -पूरे परिवार से हैं प्रधान

भरत सिंह बघेल भरे-पूरे परिवार से हैं। चार भाइयों में सबसे बड़े सुनील कुमार उर्फ पप्पू हैं। उनसे छोटे भरत सिंह, विजय कुमार व अजय कुमार हैं। घटना के बाद भरत सिंह की पत्नी ओमवती भी अस्पताल पहुंच गईं। भरत सिंह के पास तीन बच्चे भानु, तनू व करन हैं। भाई विजय ने बताया कि भरत सिंह की किसी से रंजिश नहीं है। प्रधानी को लेकर भी कोई रंजिश नहीं रही। प्रॉपर्टी को लेकर भी कोई विवाद सामने नहीं आया है।

.........

शहर से घर लौट रहे प्रधान को गोलियां मारी गई हैं। हमलावरों की संख्या दो बताई गई है। पुलिस घटना के पीछे रंजिश के कारणों को खोजने में जुटी है।

- पंकज पांडेय, एसपी सिटी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.