भूकंप इंजीनियरिंग में विशेषज्ञता के लिए बीटेक के 12 छात्रों का होगा चयन Aligarh news
परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा। इस नये पाठ्यक्रम के लिए एक भूकंप प्रौद्योगिकी लैब दो स्मार्ट क्लास रूम व शिक्षकों के लिए दो कमरे आवंटित किये जा चुके हैं।
अलीगढ़, [जेएनएन]। एएमयू के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में भूकंप इंजीनियरिंग व प्राकृतिक आपदा प्रबंधन में विशेषज्ञता के साथ एमटेक (सिविल इंजीनियरिंग) पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। फैकल्टी आॅफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालोजी के अधिष्ठाता प्रो. परवेज मुस्तजाब ने यह सूचना देते हुए बताया कि भूकंप इंजीनियरिंग में विशेषज्ञता के लिए बीटेक (सिविल इंजीनियरिंग) के 12 छात्रों का चयन किया जायेगा। विभागाध्यक्ष प्रो. अब्दुल बाकी के अनुसार छात्रों का चयन प्रवेश परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा। इस नये पाठ्यक्रम के लिए एक भूकंप प्रौद्योगिकी लैब, दो स्मार्ट क्लास रूम व शिक्षकों के लिए दो कमरे आवंटित किये जा चुके हैं।
सिविल सर्विसेज की जानकारी दी
एएमयू के कंप्यूटर साइंस विभाग ने सिविल सर्विसेज परीक्षा पर एक वेबिनार का आयोजन शंकर आईएएस अकादमी के सहयोग से किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वेबिनार के मुख्य वक्ता सकथिया क्रिशनन आईएएस ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सिविल सर्विसेज की प्री व मेन परीक्षा और साक्षात्कार के चरणों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिये और उनका उत्साहवर्धन किया। इस से पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. रफीकउज्जमा खान ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया।