Move to Jagran APP

Amrit Festival of Freedom : अलीगढ़ के जवां में शान से लहराएगा 100 फुट ऊंचा तिरंगा

Amrit Festival of Freedom आजादी के अमृत महोत्‍सव के अवसर पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अलीगढ़ में भी जगह-जगह इसकी तैयारी चल रही है। अलीगढ के जवां में 100 फुट ऊंचा तिरंगा फहराने की तैयारी है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 06:03 PM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 06:30 PM (IST)
Amrit Festival of Freedom : अलीगढ़ के जवां में शान से लहराएगा 100 फुट ऊंचा तिरंगा
जवां ब्लाक पर ध्वज फहराने के लिए पोल खड़ा करवाते ब्लाक प्रमुख व प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता । Amrit Festival of Freedom : आजादी के अमृत महोत्‍सव के उपलक्ष्‍य में पूरे जनपद में 15 अगस्त को जवां ब्लाक पर सबसे ऊंचा 100 feet high flag फहराया जाएगा।

loksabha election banner

इसके अलावा ग्राम पंचायतें रायपुर दहेली, कासिमपुर देहात, गोधा, रामनगर में भी 61 फुट ऊंचे झंडे फहराए जाएंगे। जवां ब्लाक पर गुरुवार को शहीद स्तंभ के पास झंडा के लिए 100 फुट ऊंचा पोल खड़ा किया गया व उस पर 10 फुट चौड़ा व 25 फुट लंबा राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रिहर्सल की गई।  

Block Chief Harendra Singh ने बताया कि हम इसके लिए युद्ध स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। Amrit Festival of Freedom वर्ष में हमारा संकल्प है कि जवां ब्लाक विकास के मामले में जनपद का सबसे विकसित क्षेत्र बने।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों में प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष ठाकुर मनोज सिंह, ब्लाक अध्यक्ष शिव कुमार चौहान, बीडीओ हर्षेंद्र कुमार सिंह,एपीओ राजवीर सिंह राठौर, चंदेल जी, विवेक सिंह, सुनील सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के साथ-साथ सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करने की नसीहत 

जवां । नगर पंचायत जवां सिकंदरपुर,व भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा जवां सिकंदरपुर व रामपुर में जनता के साथ गोष्ठी आयोजित कर सिंगल यूज प्लास्टिक ना प्रयोग करने की लोगों से अपील की। इसके बाद रामपुर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम में तिरंगा यात्रा रैली निकाली व लोगों को घर-घर तिरंगा बांटे।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों व भाजपाइयों में नगर पंचायत की ईओ सुचेता अरोड़ा,स्वच्छ भारत मिशन के अरविंद कुमार, भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुनीता गोस्वामी, लिपिक सुभाष चंद, जतिन उपाध्याय, प्रदीप कुमार, पुष्पेंद्र कुमार व अन्य भाजपाइयों में उर्मिला चौहान, भावना शर्मा, मेनका शर्मा, सुनीता कश्यप, गुंजन चौहान, रिंकी शर्मा, बीना देवी, श्रीमती नौ देवी, विमलेश, रेखा, पूनम, चिंकू तोमर,मोनू चौहान, पीयूष व हर्ष चौहान सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.