विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

40 मिनट में दिल्‍ली से आगरा, कम किराए में शुरू होने जा रही विमान सेवा Agra News

By Prateek GuptaEdited By:
Published: Wed, 30 Oct 2019 07:36 AM (IST)

पहले दिन मंगलवार हुआ ट्रायल 31 से यात्री सेवा शुरू होने की है उम्मीद। आगरा से दिल्ली का रहेगा 1439 रुपये किराया।

40 मिनट में दिल्‍ली से आगरा, कम किराए में शुरू होने जा रही विमान सेवा Agra News
40 मिनट में दिल्‍ली से आगरा, कम किराए में शुरू होने जा रही विमान सेवा Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। जूम एयर विमान का पहले दिन का ट्रायल सफल रहा है। 14 सदस्यों की टीम के साथ पूर्व निर्धारित समय सुबह 10.40 बजे दिल्ली से आगरा के लिए उड़ान भरी। विमान करीब 11.30 बजे आगरा पहुंचा। अभी 30 अक्टूबर यानि बुधवार को भी ट्रायल होगा। इसके बाद 31 अक्टूबर से विमान सेवा सुचारू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

मंगलवार को ताजनगरी के लिए अच्छी खबर आई। अब उन्हें दिल्ली और बीकानेर जाने के लिए फ्लाइट सेवा मिलने वाली है। आगरा एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया की निदेशक कुसुम दास के अनुसार दिल्ली से आगरा और आगरा से बीकानेर के लिए जूम एयर विमान सेवा सुचारू होने जा रही है। यह सेवा सप्ताह में चार दिन रहेगी। आगरा से दिल्ली का किराया 1439 रुपये रहेगा। उन्होंने बताया कि रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तीसरे चरण के तय रूट के तहत यह विमान सेवा शुरू की जा रही है। इसका समय आगरा से दिल्ली के लिए शाम 5.40 बजे रहेगा। करीब 40 मिनट में फ्लाइट दिल्ली पहुंचेगी। कुसुम दास ने बताया कि मंगलवार को सिर्फ दिल्ली से आगरा तक ही ट्रायल किया गया है।

31 अक्टूबर की सुबह के समय जूम की फ्लाइट दिल्ली से चलेगी, जो आगरा होते हुए बीकानेर तक जाने की तैयारी है। वहीं फ्लाइट दोपहर बाद बीकानेर से आगरा होते हुए दिल्ली जाएगी।

आगरा के पर्यटन को मिलेगा लाभ

अभी तक फ्लाइट न होने की वजह से दूर दराज से आने वाले पर्यटकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब फ्लाइट शुरू होने से आगरा के पर्यटन को खासी पर लगने की उम्मीद जताई जा रही है।