'गुड्डू पंडित' बनने के चक्कर में घोड़े वाला इंजेक्शन लगाया: प्रतियोगिता जीतने के लिए दौड़े; आगरा में दो युवकों का हुआ बुरा हाल
Agra News: आगरा के खेरागढ़ में दौड़ प्रतियोगिता जीतने की चाहत में दो युवकों ने पशुओं को दिए जाने वाले ...और पढ़ें

Agra News: अचेत युवक (AI फोटो)।
HighLights
आगरा में दौड़ जीतने को पशुओं की दवा ली।
अधिक सेवन से दो युवकों की तबीयत बिगड़ी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद ठीक हुए।
संवाद सूत्र, खेरागढ़ (आगरा)। Agra News: किसी प्रतियोगिता में जीत हासिल करने की होड़ युवाओं की जान जोखिम में डाल सकती है।आगरा में एक ऐसा खतरनाक मामला सामने आया है। यहां खेरागढ़-सैयां मार्ग पर आयोजित हुई दौड़ प्रतियोगिता में अयेला समेत आसपास के करीब एक दर्जन गांवों से पहुंचे युवाओं के बीच दौड़ हुई थी।
इस दौड़ में बेहतर प्रदर्शन के लिए अयेला के कुछ युवकों ने पशुओं को दिए जाने वाले दर्द निवारक इंजेक्शन का इस्तेमाल कर लिया। अधिक मात्रा में इंजेक्शन लेने के बाद दो युवकों की हालत बिगड़ गई। स्थानीय नागरिकों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया।
वहीं चर्चा है कि युवकों ने फिल्म मिर्जापुर सीरीज के किरदार गुड्डू पंडित से प्रेरित होकर कथित तौर पर घोड़े को लगाए जाने वाला स्टेरॉयड का इंजेक्शन लगवाया और फिर दौड़ में भाग लिया। य
अयेला के युवकों ने लिया था पशुओं को दिया जाने वाला दर्द निवारक इंजेक्शन
सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि दो युवक उपचार के लिए आए थे। उन्होंने अधिक मात्रा में दवा लेने की बात बताई। दोनों में घबराहट, बेचैनी और शरीर में ऐंठन के साथ असामान्य रूप से भागदौड़ करने जैसे लक्षण दिखाई दे रहे थे।
प्राथमिक उपचार के बाद निगरानी में रखे युवक
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ड्रिप लगाई और निगरानी में रखा। ठंडे पेय पदार्थ भी पिलाए गए। करीब दो घंटे बाद दोनों की हालत में सुधार हुआ, जिसके बाद स्वजन उन्हें घर ले गए। दौड़ या किसी भी शारीरिक प्रतिस्पर्धा में क्षमता बढ़ाने के लिए बिना चिकित्सकीय सलाह दवा या इंजेक्शन लेना बेहद जोखिम भरा है।
यह भी पढ़ें- IIT दिल्ली करेगी पर्यटकों की संख्या निर्धारित, ताजमहल की धारण क्षमता तय करने को ASI ने भेजा प्रस्ताव
मांसपेशियों में ऐंठन और बेहोशी जैसे हालात
पशुओं के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाएं मनुष्यों के लिए निर्धारित नहीं होतीं। उनकी मात्रा, शरीर पर प्रभाव और दुष्प्रभाव अलग हो सकते हैं। अधिक मात्रा में सेवन से हृदय गति और रक्तचाप में बदलाव, घबराहट, मांसपेशियों में ऐंठन, बेहोशी जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है।
