नौकरी छूटने से परेशान प्रतापगढ़ के युवक ने यमुना में लगाई छलांग
डौकी पुलिस ने गोताखोरों की मदद से निकलवाया घर भिजवाया गया नोएडा में एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था बस से लौट रहा था घर
संसू, फतेहाबाद: नौकरी छूटने से परेशान प्रतापगढ़ के सिक्योरिटी गार्ड ने यमुना नदी में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने तत्काल गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया। समय रहते युवक की जान बचा ली गई। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे घर भिजवा दिया।
प्रतापगढ़ के सदर कोतवाली नगर स्थित सगरा निवासी 25 वर्षीय सत्यप्रकाश उर्फ आशीष ने बताया कि वह नोएडा स्थित एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था। पिछले दिनों उसकी नौकरी छूट गई। शनिवार शाम को वह बस से घर जाने के लिए निकला था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डौकी क्षेत्र में बस से उतर गया। शनिवार दोपहर 12 बजे यहां से आधा किलोमीटर टूंडला की तरफ गया और वाजिदपुर घाट पुल से उसने यमुना नदी में छलांग लगा दी। घाट पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच तत्काल गोताखोरों को नदी में उतारा। कुछ ही देर में गोताखोरों ने उसे बाहर निकाल लिया। इसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई। इंस्पेक्टर डौकी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में युवक ने बताया कि वह नौकरी छूटने से परेशान था, इसलिए जान देना चाहता था। इसी के तहत वह डौकी क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस से उतर गया था। पुलिस ने युवक को समझाकर घर भिजवा दिया। -----------
134 क्वार्टर अंग्रेजी शराब समेत पिता-पुत्र गिरफ्तार
संसू, कागारौल: 134 क्वार्टर अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। एसओ कागारौल प्रशांत त्यागी के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों में पुरुषोत्तम और उसका बेटा संतोष निवासी दिगरौता शामिल हैं। वे शराब को बेचने के लिए ले जा रहे थे। आरोपितों को दिगरौता मोड़ पर पकड़ा गया।