विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Govt 2022: सपा के गढ़ से छीनी सीट का मिला तोहफा, योगी सरकार में मंत्री बने जयवीर सिंह

By Abhishek SaxenaEdited By:
Published: Fri, 25 Mar 2022 04:35 PM (IST)

UP Yogi Adityanath Cabinet 2.0 उत्तर प्रदेश की विधानसभा का गठन हो चुका है। मैनपुरी सदर सीट से जीत हासिल ...और पढ़ें

भाजपा विधायक जयवीर सिंह ने भी शपथ ग्रहण की
भाजपा विधायक जयवीर सिंह ने भी शपथ ग्रहण की

 मैनपुरी, जागरण टीम। योगी सरकार 2.0 कार्यकाल शुरू कर रही है। शुक्रवार को लखनऊ के स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मैनपुरी सदर सीट से 63 वर्षीय भाजपा विधायक जयवीर सिंह ने भी शपथ ग्रहण की। पूर्व मंत्री जयवीर सिंह पहली बार वर्ष 1993 में घिरोर सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े थे और दूसरे नंबर पर रहे थे। फिर वर्ष 2002 और 2002 और 2007 में तत्कालीन घिरोर सीट पर बसपा से जीत हासिल कर विधायक चुके हैं। 2012 के चुनाव में वह बसपा प्रत्याशी के रूप में करहल सीट से लड़े थे और दूसरे नंबर पर रहे थे। फिर 2015 वह भाजपा में शामिल हो गए और 2017 में फिरोजाबाद की सिरसागंज सीट से चुनाव लड़ा, उस चुनाव में वह दूसरे नंबर पर रहे थे।

दो विधानसभा चुनाव से था कब्जा

दो विधानसभा चुनाव से सपा के कब्जे में रही सीट इस बार भगवा लहर में भाजपा की झोली में चली ही गई। मैनपुरी विधानसभा सीट पर इस बार सपा और भाजपा ने अपना पूरा दम झोंक रखा था। भाजपा ने सभी अटकलों को खत्म कर पूर्व मंत्री रहे जयवीर सिंह पर भरोसा जताया था और सदर सीट से लड़ाया था।

जिसका परिणाम ये रहा कि लगातार 10 वर्षों से सपा के कब्जे में रही विधानसभा सीट को भाजपा ने अपनी योजनाओं और रणनीति के बूते छीन लिया। इस सीट पर जयवीर सिंह को 99,814 वोट मिले जबकि प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव 93,048 वोट मिले। दोनों के बीच कांटे की टक्कर हुई लेकिन जीत का सेहरा जयवीर सिंह के सिर पर सजा। जयवीर सिंह इंटरमीडिएट तक पढ़े हैं और उनकी संपत्ति 4.12 करोड़ रुपये है।