विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yogi Adityanath: निकाय चुनाव से पहले सीएम देंगे विकास कार्यो का उपहार, आगरा में होगी जनसभा

By Ambuj UpadhyayEdited By: Abhishek Saxena
Published: Fri, 25 Nov 2022 05:14 PM (IST)

Yogi Adityanath नगर निगम चुनाव का बिगुल कभी भी बज सकता है। इससे पहले आगरा के तारघर मैदान में होगी ...और पढ़ें

Yogi Adityanath: निकाय चुनाव से पहले सीएम देंगे विकास कार्यो का उपहार
Yogi Adityanath: निकाय चुनाव से पहले सीएम देंगे विकास कार्यो का उपहार

आगरा, जागरण संवाददाता। निकाय चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार और जनता को विकास कार्यो का उपहार देने के लिए नगर निगम स्तर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। आगरा में 28 नवंबर को मुख्यमंत्री तारघर मैदान में विकास कार्यो का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में संख्या जुटाने के लिए प्रशासन से लेकर भाजपा संगठन जुटा है। संगठन ने निकाय चुनाव से जुड़े दावेदारों के साथ ही जनप्रतिनिधियों पर जिम्मेदारी सौंपी है, तो विभिन्न विभागों पर भी लाभार्थियों से लेकर अन्य संख्या को लाने का भार है। जनसभा में 40 हजार से अधिक संख्या जुटाने का लक्ष्य निर्धारित है।

पीएम का मन की बात कार्यक्रम भी होगा

तारघर मैदान में होने वाली मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए जिला प्रशासन ने ताकत झोंक रखी है। स्वास्थ्य, कृषि, आपूर्ति, राजस्व सहित दूसरे विभागों को लाभार्थियों से लेकर विभागीय वालेंटियरों को लाना है। इसके लिए संसाधन भी खुद ही जुटाने है। वहीं भाजपा संगठन भी मंडलस्तर पर बैठक कर रहा है। शनिवार को वार्ड और रविवार को बूथ स्तर की बैठकें है। 

ये भी पढ़ें;

Big Boss फेम अर्शी खान पहुंची चंडीगढ़, बोलीं- श्रद्धा के हत्यारे को मिले फांसी और ऋचा चड्ढा को दी चुनौती

रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम भी है। इसके लिए बूथस्तर पर स्क्रीन लगाकर, एलईडी लगाकर बूथ समिति, क्षेत्रीय लोगों के साथ पीएम के संबोधन को सुनेगी। कार्यक्रम के बाद लोगों को जनसभा में सम्मिलित होने का आमंत्रण भी दिया जाएगा।

पार्षदों की दावेदारी करने वालों पर होगा भार

भाजपा महानगर संगठन ने बस प्रमुख और प्रभारी भी नियुक्त कर दिए हैं। इनको अपने क्षेत्र से संख्या निकालने और पहुंचवाने की जिम्मेदारी है। सबसे ज्यादा भार पार्षद के लिए दावेदारी करने वालों पर है। वहीं संगठन के पदाधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि भी संख्या जुटाने में जुटेंगे। एयरपोर्ट से लेकर माल रोड तक होर्डंग्स लगाने की जिम्मेदारी भी सौंपी जा रही है, जिससे कार्यक्रम का माहौल बनेगा। जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह और महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन जुटा है।