विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Big Boss फेम अर्शी खान पहुंची चंडीगढ़, बोलीं- श्रद्धा के हत्यारे को मिले फांसी और ऋचा चड्ढा को दी चुनौती

By Ankesh ThakurEdited By:
Published: Fri, 25 Nov 2022 04:28 PM (IST)

Arshi Khan in Chandigarh बिग बॉस (Big Boss) फेम एक्ट्रेस व मॉडल अर्शी खान (Arshi Khan) आज चंडीगढ़ पहुंची हैं। ...और पढ़ें

चंडीगढ़ प्रेस क्लब में मीडिया से बात करतीं मॉडल व एक्ट्रेस अर्शी खान।
चंडीगढ़ प्रेस क्लब में मीडिया से बात करतीं मॉडल व एक्ट्रेस अर्शी खान।

आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। Arshi Khan in Chandigarh: बिग बॉस (Big Boss) फेम एक्ट्रेस व मॉडल अर्शी खान (Arshi Khan) आज चंडीगढ़ पहुंची हैं। उन्होंने यहां अपना ड्रीम प्रोजेक्ट लांच किया है। लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए अर्शी खान ने 'मिशन निर्भीक' को लांच किया है। मिशन निर्भीक इजराइल बेस्ड सेल्फ डिफेंस टेक्नीक है। खास बात यह है कि अर्शी खान के इस मिशन निर्भीक के ब्रांड एंबेसडर पूर्व भारतीय डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर द ग्रेट खली (The Great Khali) हैं। 

अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए चर्चा में रहने वालीं एक्ट्रेस व माडल अर्शी खान अपने मिशन निर्भीक की लांचिंग के लिए खास तौर पर चंडीगढ़ के सेक्टर-27 प्रेस क्लब आई हुई थीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया को अपने इस मिशन के बारे में भी जानकारी दी।

अर्शी ने मीडिया के सवालों के बेकाक जवाब दिए। अर्शी ने कहा कि लड़कियों और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को रोकने और युवतियों को सेल्फ डिफेंस और विरोध करने के लिए ही उन्होंने इस मिशन को शुरू किया है। ताकि देश की बेटियां सुरक्षित और महफूज जी सके। 

अर्शी ने कहा कि देश में हो रहे ऐसी घटनाओं जिनसे खास तौर पर युवतियों को ही सहन करना पड़ता है, उसके लिए उन्होने मिशन निर्भीक को शुरू किया है। इस अर्शी खान के साथ आई उनकी टीम ने लड़कियों के लिए सेल्फ डिफेंस के कुछ डेमो भी प्रेक्टिकली करके बताए।

35 टुकड़े करने वाले को दी जाए फांसी

अर्शी खान से जब दिल्ली के चर्चित श्रद्धा वॉकर मर्डर केस के बारे में सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि जो इंसान किसी के 35 टुकड़े कर सकता है उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं होगा। ऐसा करने वाले को फांसी देनी चाहिए। ऐसा इंसान कभी भी बचना नहीं चाहिए और उसे किसी को बचना भी नहीं चाहिए। ऐसे इंसान को तो फांसी से कम सजा नहीं होनी चाहिए। अगर उसे जेल भेज दिया तो वह 8-10 सालों के बाद दोबारा बाहर आ जाएगा और फिर से किसी के टुकड़े कर सकता है। 

एक्ट्रेस रिचा चड्ढा का ट्विटर अकाउंट किया जाए सस्पेंड

वहीं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के सेना को लेकर किए गए ट्वीट के खिलाफ सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा हुआ है। अर्शी खान ने भी ऋचा चड्ढा के उस ट्विट का विरोध किया है जो उसने सेना के खिलाफ किया था। अर्शी ने कहा कि देश, सेना और किसी धर्म के खिलाफ बोलने और लिखने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि ऋचा चड्ढा हो या कोई भी हो ऐसे लोगों के ट्विटर अकाउंट को ही सस्पेंड कर देना चाहिए। अर्शी ने यहां तक कह दिया कि ऐसे लोग घर पर बैठकर नशा करके ऐसे ट्वीट करते हैं। अगर उसमें (ऋचा चड्ढा) में इतना ही दम है तो वह देश के सैनिकों की तरह बार्डर पर जाकर ड्यूटी करके दिखाए।