विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पोइया घाट पर पांटून पुल पर आई बाधा, यमुना का जलस्तर बढ़ने से मिट्टी कटी

By Amit Dixit Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 03 Nov 2026 02:04 PM (IST)

ओखला बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से आगरा के पोइया घाट पर बन ...और पढ़ें

पोइया घाट पर तैयार किया जा रहा पांटून पुल।

पोइया घाट पर तैयार किया जा रहा पांटून पुल।

HighLights

  1. यमुना का जलस्तर बढ़ने से पोइया घाट पर काम प्रभावित।

  2. दीपावली से पहले पुल चालू होने का अधिकारियों को भरोसा।

जागरण संवाददाता, आगरा। ओखाला बैराज से यमुना नदी में अधिक पानी छोड़ने का असर सोमवार को दिखाई पड़ा। नदी का जलस्तर 483 से बढ़कर 484 फीट पहुंच गया। जलस्तर और पानी का प्रवाह बढ़ने से पोइया घाट के दोनों तरफ मिट्टी का कटाव हुआ। इससे पैंटून पुल तैयार करने का कार्य प्रभावित रहा। तेज प्रवाह के कारण घाट के किनारे की मिट्टी कट गई।

पोइया घाट में लोक निर्माण विभाग द्वारा पैंटून पुल तैयार किया जा रहा है। यह कार्य पांच नवंबर तक होना है। 16 मजदूर लगाए गए हैं लेकिन सबसे अधिक परेशानी सोमवार को हुई। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से पीपे को जोड़ने में परेशानी आई। घाट के किनारे की मिट्टी कटने से परेशानी और भी बढ़ गई। 

पीडब्ल्यूडी की तैयारी दीपावली से पहले इस पुल को आवागमन के चालू कर देने की थी। लेकिन नदी का बढ़ा हुआ जलस्तर थोड़ी बाधा उत्पन्न कर सकता है। हालांकि अभी तक अधिशासी अभियंता गजेंद्र वाष्र्णेय का दावा यही है कि दीपावली से पूर्व पैंटून पुल चालू होगा। पुल चालू होने लोग सीधे खंदौली पहुंच सकेंगे। त्योहार पर लोगों को राहत मिलेगी। 




देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।