विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में दयालबाग को खंदौली से जोड़ने वाले यमुना पुल का भूमि पूजन, 147 करोड़ रुपये की आएगी लागत

By Gajendra Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 06 Jul 2026 08:13 PM (IST)

आगरा में आनंदी भैरो से डेरा बंजारा (गिजोली) तक यमुना नदी पर 147 करोड़ की लागत से बनने वाले नए ...और पढ़ें

आनंदी भैंरो पर बनने वाले पुल के लिए भूमि पूजन करते केंद्रीय मंत्री व सांसद एसपी सिंह बघेल, राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह व अन्य।

आनंदी भैंरो पर बनने वाले पुल के लिए भूमि पूजन करते केंद्रीय मंत्री व सांसद एसपी सिंह बघेल, राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह व अन्य।

HighLights

  1. आगरा-खंदौली की दूरी 13 किमी घटेगी, जाम से राहत।

  2. हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा, विकास को गति।

संवाद सूत्र, खंदौली (आगरा)। आनंदी भैरो से डेरा बंजारा (गिजोली) तक यमुना नदी पर प्रस्तावित नव दीर्घसेतु का सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। केंद्रीय पंचायत राज राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति तथा एत्मादपुर विधायक धर्मपाल सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया।

लगभग 147 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल दो वर्ष में तैयार होगा। पुल के निर्माण से करीब एक दर्जन गांवों के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही आगरा से खंदौली की दूरी घटकर लगभग 13 किलोमीटर रह जाएगी और टेढ़ी बगिया से भगवान टॉकीज तक लगने वाले जाम से भी काफी हद तक निजात मिलेगी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार गांव, गरीब और किसानों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। किसान सम्मान निधि, जनधन खातों से जुड़ी बीमा योजनाओं सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की सभी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। प्रदेश में भयमुक्त वातावरण स्थापित हुआ है और अपराधियों तथा माफियाओं पर प्रभावी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा और प्रदेश के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

एत्मादपुर विधायक धर्मपाल सिंह चौहान ने कहा कि पुल बनने के बाद आगरा और खंदौली के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी। इससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी और यमुना के इस पार भी शहरी विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने वाला साबित होगा।

कार्यक्रम में हरिओम जुरैल, बब्बू चौहान, इंजीनियर चंद्रवीर सिंह, बाबूलाल नंबरदार, प्रधान लुकमान, देवेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।