Move to Jagran APP

कांग्रेस की 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' वर्कशाप आगरा में आज, आएंगी कई बड़ी नेता

सूरसदन में सुबह 11 बजे से होगा महिलाओं से संवाद। कार्यक्रम में पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा अभिनेत्री काम्या पंजाबी शामिल होंगी। पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 27 Dec 2021 09:59 AM (IST)Updated: Mon, 27 Dec 2021 09:59 AM (IST)
कांग्रेस की 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' वर्कशाप आगरा में आज, आएंगी कई बड़ी नेता
कांग्रेस आज आगरा में महिलाओं के लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

आगरा, जागरण संवाददाता। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा दिए गए नारे "लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के तहत सोमवार को सूरसदन में वर्कशाप होगी। दोपहर 11 बजे से होने वाली वर्कशाप में महिलाओं से संवाद होगा और विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछे जाएंगे। कार्यक्रम में पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा, अभिनेत्री काम्या पंजाबी शामिल होंगी।

loksabha election banner

कांग्रेस द्वारा अपनी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में "लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का आयोजन सूरसदन में सोमवार को किया जा रहा है। कार्यक्रम में महिलाओं को लाने की जिम्मेदारी टिकट के लिए आवेदन करने वाले पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाअों को मंच पर उपस्थित महिला नेत्रियों से सीधे संवाद की छूट होगी। पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव श्याम सुंदर शर्मा कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम के लिए किया जनसंपर्क

शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रविवार को सराय ख्वाजा, नामनेर, ईदगाह, नाला काजीपाड़ा में संपर्क किया। महिलाओं व छात्राओं को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। हाजी जमीलुद्दीन कुरैशी, अशोक शर्मा, डा. मधुरिमा शर्मा, नंदलाल भारती, विनोद जरारी, प्रमोद कुमारी कुशवाह, हबीब कुरैशी, भगवान सिंह, आइडी श्रीवास्तव, पिंकी कुमारी, शाइस्ता बेगम मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.