नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वास्थ्य है अहम
मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को राजा बलवंत सिंह इंटर कालेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
आगरा, जागरण संवाददाता। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को राजा बलवंत सिंह इंटर कालेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के सहयोग से हुए कार्यक्रम में छात्राओं को नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में वक्ता डा. अंजुल चौहान व डा, सुधा सिंह ने महिलाओं को बताया कि आज के परिवेश में हर समय सजग रहना बेहद आवश्यक है। अपनी सुरक्षा स्वयं करनी है, इसके लिए आत्मरक्षा तकनीक सीखना भी बेहद जरूरी है। खुद को स्वस्थ रखना है, तभी आप में आत्मविश्वास व हिम्मत आएगी और दिक्कतों का सामना कर पाएंगी। स्वयंसेवक वंदना व वैष्णवी ने स्वागत किया। यहां मेजर विवेक वीर सिंह, कार्यक्रम अधिकारी अजय श्रीवास्तव, विमल कुमार सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।