Move to Jagran APP

पत्नी मायके से नहीं आई, तो युवक ने घर में लगाई फांसी; कई बार विदा कराने के लिए जा चुका था ससुराल

पत्नी के मायके से न आने से परेशान युवक ने बुधवार सुबह घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। ग्राम पिथनापुर के आनेंद्र खेतीबाड़ी करते थे। मां दिलासा देवी ने बताया कि पुत्र आनेंद्र की चार वर्ष पूर्व सांडी के ग्राम संगैचामऊ की रागिनी के साथ शादी हुई थी।

By Jagran NewsEdited By: Nitesh SrivastavaThu, 02 Feb 2023 12:06 PM (IST)
पत्नी मायके से नहीं आई, तो युवक ने घर में लगाई फांसी; कई बार विदा कराने के लिए जा चुका था ससुराल
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। जागरण

संवादसूत्र, हरपालपुर : पत्नी के मायके से न आने से परेशान युवक ने बुधवार सुबह घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। ग्राम पिथनापुर के आनेंद्र खेतीबाड़ी करते थे। मां दिलासा देवी ने बताया कि पुत्र आनेंद्र की चार वर्ष पूर्व सांडी के ग्राम संगैचामऊ की रागिनी के साथ शादी हुई थी। उसकी एक दो वर्ष की पुत्री है।

रागिनी छह माह पूर्व अपने मायके गई थी, जिसके बाद वह वापस नहीं आई। कई बार पुत्र उसे विदा कराने के लिए गया, लेकिन रागिनी ने ससुराल आने से मना कर दिया। इससे आनेंद्र मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। बुधवार सुबह जब वह कमरे में गई तो आनेंद्र का शव फंदे से लटकता मिला।

आगरा में जेठानी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने वाली देवरानियों को आजीवन कारावास

जेठानी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की आरोपित दो देवरानी स्वाति पत्नी भोलू व शिखा शर्मा पत्नी ताराचंद निवासी ताजगंज को अपर जिला जज दिनेश तिवारी ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। घटना 13 जून 2016 की है।

सेमरी का ताल ताजगंज निवासी सोनू शर्मा ने दर्ज अभियोग में बताया था कि उसकी चाची शिखा, स्वाति, चाचा लोकेंद्र उर्फ भोलू और बाबा मोहन सिंह गाली-गलौच करने लगे। लोकेंद्र ने मिट्टी का तेल सुषमा पर छिड़क दिया। चाची और चाचा ने मिलकर जला दिया। 15 जून को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।