प्यार के खुमार में घोंट दिया सुहाग का गला
आगरा(जागरण संवाददाता): शादी के पाच साल बाद गैर मर्द के प्यार में फंसी महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर प
आगरा(जागरण संवाददाता): शादी के पाच साल बाद गैर मर्द के प्यार में फंसी महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया।
शव बोरे में बंद कर रेलवे ट्रैक के समीप फेंक दिया। सुबह होने पर लोग शौच करने गए तो बोरे से खून निकलता देखकर पुलिस को सूचना दी। बोरे में बंद शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पत्नी को हिरासत में लेते हुए पुलिस ने कड़ी पूछताछ की तो हत्या का राज खुल गया। पुलिस उसके प्रेमी की तलाश में जुट गई है।
फीरोजाबाद के नगला जलुआ निवासी सुनील उर्फ टिंकू (29) पुत्र मेवाराम की शादी पाच वर्ष पूर्व ढोलपुरा निवासी अंशिका के साथ हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद अंशिका का ससुराल में आए दिन विवाद होने लगा। सुनील दिल्ली में रहकर कपड़े सिलने का कार्य करने लगा। बाद में अंशिका को भी अपने साथ ले गया। सुनील की बरेली निवासी राजा से मित्रता हो गई। उसका घर आना-जाना हो गया। इस बीच राजा के अंशिका से प्रेम संबंध हो गए। जब इसकी भनक सुनील को लगी तो वह अंशिका को गाव ले आया। फिर भी राजा और अंशिका के संबंध समाप्त नहीं हुए। इसको लेकर आए दिन पति और पत्नी में विवाद होता रहता था।
अंशिका ने गुरुवार की रात राजा को अपने घर बुलाया था। रात में पति को ठिकाने लगाने की योजना बना ली। शुक्रवार की रात सुनील सो गया तो राजा अपने दोस्त रोहित के साथ वहा पहुंच गया। तीनों ने चाकू से गोदकर सुनिल की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के समीप फेंक दिया। सुबह होने पर लोग उधर गए तो बंद बोरे से खून बहता देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त होने पर मृतक की पत्नी से जानकारी की। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने की बात कही।
सीओ सदर अभिषेक राहुल ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते पति और पत्नी में विवाद होता था। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। प्रेमी की तलाश की जा रही है।