UP Weather 2019: छाए रहे बादल, जानिए बारिश के लिए कब तक करना होगा इंतजार Agra News
बादल छाए रहने के साथ तापमान में गिरावट। 16 जुलाई को बारिश के आसार तब तक झेलनी होगी उमस।
आगरा, जागरण संवाददाता। मानसून की बारिश पर ब्रेक लग गया है। ऐसे में गुरुवार को सुबह से बादल छाए रहे। कुछ देर के लिए धूप निकलने के बाद बादल छा गए। मगर, बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 15 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, 16 जुलाई से बारिश हो सकती है।
चार जुलाई से मानसून की बारिश हो रही है, बुधवार रात को भी तेज बारिश हुई। मगर, अब मानसून की बारिश पर चार दिन के लिए ब्रेक लग गया है। ऐसे में सुबह से ही बादल छाए रहे, दोपहर में धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। मगर, बारिश नहीं हुई। इससे अधिकतम आर्दता 78 फीसद रिकॉर्ड की गई। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 34.9 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा।
मानसून की बारिश
4 जुलाई को 24 घंटे में हुई बारिश - 109.6 एमएम
5 जुलाई को 24 घंटे में हुई बारिश - 23.8 एमएम
- छह जुलाई बारिश नहीं हुई
- सात जुलाई - 51.2 एमएम
- आठ जुलाई - 5.4 एमएम
- नौ जुलाई - 38.8 एमएम
- 10 जुलाई - 4.9 एमएम
- 11 जुलाई - बारिश नहीं हुई