UP Weather 2019: उमस ने किया परेशान, बारिश का इंतजार Agra News
अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक। दो जुलाई से बारिश होने के जताए जा रहे आसार।
By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 01 Jul 2019 01:30 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jul 2019 01:30 PM (IST)
आगरा, जागरण संवाददाता। सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ उमस का स्तर बढ़ा हुआ है। सोमवार दोपहर तक हालत यह हो चली कि लोग पसीना बहाते हुए बेहाल हो चले। अब बारिश का बेताबी से इंतजार है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को तेज धूप निकलने के साथ ही गर्म हवाएं चलती रहेंगी। दो जुलाई के बाद राहत मिल सकती है।
सोमवार को सुबह से तेज धूप निकलने के साथ ही पसीना बहना शुरू हो गया। दोपहर एक बजे के बाद धूप तेज हो गई। धूप में निकलना मुश्किल हो गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया।
उधर, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दो जुलाई से मौसम का मिजाज बदलने लगेगा, बादल छाए रहने के साथ बारिश होगी। चार जुलाई तक बारिश की संभावना है, पांच जुलाई को बारिश के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना है। छह जुलाई को भी बादल छाए रहेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें