Move to Jagran APP

गलन बढऩे से छूटती रही कंपकंपी, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

पारा लुढ़ककर छह डिग्री सेल्सियस पहुंचने के आसार, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का देखने को मिल रहा असर।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 01:16 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 03:17 PM (IST)
गलन बढऩे से छूटती रही कंपकंपी, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

आगरा, जागरण संवाददाता। धूप जरूर गुनगुनी निकली है लेकिन हवा सर्द है। मौसम में शनिवार को गलन बढ़ गई। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलने लगा है। ताजनगरी में सर्दी अब धीरे-धीरे कंपकंपाने लगी है।

loksabha election banner

आगरा में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा था। वहीं शनिवार को इसमें और कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट और सुबह कोहरा व धुंध छाए रहने की आशंका व्यक्त की है।

दो दिन से बारिश और कोहरे के बाद सुबह से ही धूप निकली। मगर, नमी के चलते गलन और सर्द हवाओं में लोग सर्दी में ठिठुरते रहे। मौसम में हो रहे बदलाव और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से रात को शीत लहर चलने लगी। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 21.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने रविवार सुबह कोहरा और धुंध छाए रहने की आशंका व्यक्त की है। वहीं, न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंचने का भी अनुमान जताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.