मौसम ने बदला दीदार-ए-ताज का समय
मौसम मे आए बदलाव ने दीदार-ए-ताज के समय मे परिवर्तन कर दिया है। स्मारक मे सुबह की अपेक्षा अब दोपहर बाद भीड़ उमड़ रही है। लगातार दूसरे दिन रविवार को स्मारक पर दोपहर बाद भीड़ उमड़ी। पूर्वी व पश्चिमी गेटो पर लंबी लाइने नजर आई। पर्यटको को सुरक्षा जांच के चलते स्मारक मे प्रवेश को लंबा इंतजार करना पड़ा।
जागरण संवाददाता, आगरा: मौसम मे आए बदलाव ने दीदार-ए-ताज के समय मे परिवर्तन कर दिया है। स्मारक मे सुबह की अपेक्षा अब दोपहर बाद भीड़ उमड़ रही है। लगातार दूसरे दिन रविवार को स्मारक पर दोपहर बाद भीड़ उमड़ी। पूर्वी व पश्चिमी गेटो पर लंबी लाइने नजर आई। पर्यटको को सुरक्षा जांच के चलते स्मारक मे प्रवेश को लंबा इंतजार करना पड़ा।
इन दिनो मौसम मे बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह धुंध और ठंड रहती है। ट्रेने इसके चलते विलंब से आ रही है। वही, सड़क मार्ग से भी पर्यटको को सफर मे अधिक समय लग रहा है। इसके चलते अब ताज पर दोपहर 12 बजे के बाद पर्यटको की भीड़ नजर आती है। रविवार को भी यही नजारा रहा। दोपहर तीन बजे के करीब ताज पूर्वी गेट पर पर्यटको की लाइन पाठक प्रेस बैरियर को क्रॉस करते हुए हनुमान मंदिर तक पहुंच गई। ताज पश्चिमी गेट पर लाइन नीम तिराहा बैरियर तक लग गई। सुरक्षा जांच मे अधिक समय लगने से पर्यटको को आधा घंटे से अधिक समय तक प्रवेश द्वारो पर इंतजार करना पड़ा। मकबरे पर भी उन्हे दीदार को अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। रविवार को ताज पर 23 हजार से अधिक टिकट बिके। 15 वर्ष तक के बच्चो का प्रवेश निश्शुल्क रहने और ऑनलाइन टिकट बिक्री के आंकड़े नही होने से करीब 45 हजार पर्यटको ने ताज निहारा।
ताज पर टिकट बिक्री की स्थिति
पर्यटक, शनिवार, रविवार
भारतीय, 20221, 19718
विदेशी, 3394, 2864
सार्क, 647, 512
कुल, 24262, 23094
चिली स्प्रे ने किया परेशान
रविवार दोपहर ताज देखने आई महिला पर्यटक अपने बैग मे सुरक्षा को चिली स्प्रे रखकर लाई थी। सुरक्षा जांच के दौरान सीआइएसएफ द्वारा इसे बाहर रखकर आने को कहा गया। इस पर महिला पर्यटक चिली स्प्रे की बोतल गेट पर छोड़कर चली गई। शाम करीब चार बजे किसी बच्चे के हाथ यह बोतल लग गई। जानकारी के अभाव मे उसने वहां स्प्रे कर दिया। इससे गेट पर सुरक्षा जांच को लाइन मे लगे पर्यटक, स्मारक देखकर लौटे बच्चो का ग्रुप, एएसआइ स्टाफ व सीआइएसएफ के जवानो को परेशानी उठानी पड़ी। सभी काफी देर तक खांसते रहे।