Move to Jagran APP

अछनेरा में हर दिन 10 मीट्रिक टन कूड़ा होगा शोधित

भाजपा के सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कूड़ा शोधन प्लांट का किया शुभारंभ

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 06:05 AM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 06:05 AM (IST)
अछनेरा में हर दिन 10 मीट्रिक टन कूड़ा होगा शोधित
अछनेरा में हर दिन 10 मीट्रिक टन कूड़ा होगा शोधित

जागरण टीम, आगरा। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत को साकार करने की दिशा में नगर पालिका अछनेरा ने महत्वपूर्ण कार्य किया है। उत्तर भारत के प्रथम स्वचालित कूड़ा शोधन प्लांट का शुभारंभ रविवार को हो गया।

loksabha election banner

प्रदेश भाजपा सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बटन दबाकर प्लांट को सुचारू किया। फरह मार्ग स्थित प्लांट के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों ने सहभागिता की। प्लांट में प्रतिदिन 10 मीट्रिक टन कूड़ा शोधित होगा। प्लास्टिक, पत्थर, कागज आदि को अलग निकालकर रिसाइकिल किया जाएगा। बचे हुए कूड़े से खाद बनाई जाएगी। सह संगठन महामंत्री ने नगर पालिका के इस कार्य की सराहना की। वहीं चेयरमैन डा. अशोक अग्रवाल और अधिशासी अधिकारी डा. अशोक अग्रवाल को विकास के पथ पर अग्रसर रहने का संदेश दिया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र फौजदार, डा. रामेश्वर चौधरी, प्रशांत पौनिया, चेयरमैन तिलोकचंद ठिठवारिया, मनीष सिघल, अशोक राना, कुंदन, सीताराम शर्मा, पंकज चौधरी, विनीत सिंह, घनश्याम लोधी, सभासद पवन छोकर, सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे। जगह-जगह हुआ सह संगठन महामंत्री का स्वागत

क्षेत्र में पहुंचे संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह का किरावली में गुड्डू बंसल, पुरामना में भूप सिंह इंदौलिया, कचौरा में गोविद चौधरी, अछनेरा में मंडल अध्यक्ष मनीष सिघल ने स्वागत किया। पैंटून पुल पहुंच मार्ग के मरम्मत का कार्य शुरू

जागरण टीम, आगरा। पिनाहट में चंबल नदी में आई बाढ़ के बाद नदी पर बने पैंटून पुल पहुंच मार्ग जर्जर हो गया था। इसकी वजह से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का हो रही थीं। रविवार से लोक निर्माण विभाग ने मार्ग के मरम्मत का काम शुरू कर दिया। जेसीबी व ट्रैक्टरों से दिनभर मार्ग बनाने का काम चलता रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.