Whatsapp ग्रुप पर पोर्न वीडियो डालने से मची खलबली, मामला पहुंचा कप्तान तक Agra News
आगरा पुलिस एंड आगरा प्रेस के नाम से था ग्रुप डीपी पर लगी थी एसएसपी की फोटो। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी जुड़े थे ग्रुप से जानकारी होते ही ग्रुप हुआ रिमूव।
आगरा, जागरण संवाददाता। वाट्सएप ग्रुप पर पोर्न वीडियो डालने से मंगलवार को खलबली मची रही। इस पर एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी भी जुड़े थे। इसलिए एडमिन ने इसे तत्काल रिमूव कर दिया। हालांकि मामला पुलिस कप्तान तक पहुंच गया है।
वाट्सएप पर सौरभ शर्मा नाम के व्यक्ति ने आगरा पुलिस एंड आगरा प्रेस नाम से तीन नवंबर 2018 में एक वाट्सएप ग्रुप बनाया गया था। इससे कई सीओ और इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी इस पर जुड़े थे। ग्रुप की डीपी पर एसएसपी बबलू कुमार की फोटो लगी थी। मंगलवार दोपहर 3.25 बजे ग्रुप के एक सदस्य ने ग्रुप पर एक पोर्न वीडियो डाल दिया। ग्रुप के अन्य सदस्यों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। वीडियो डालने वाले ने अपनी गलती का अहसास किया। उसने कहा कि धोखे से यह वीडियो ग्रुप पर शेयर हो गया है। ग्रुप एडमिन ने कुछ ही देर में ग्रुप रिमूव कर दिया। कुछ लोगों ने ग्रुप पर चली प्रतिक्रियाओं को स्क्रीन शॉर्ट ले लिए। मामला एसएसपी तक पहुंच गया।