गोवर्धन में वेदांती बोले, बहुत जल्द बनेगा अयोध्या में राम मंदिर
रविवार को महंत राम विलास वेदांती गोवर्धन स्थित काष्र्णि आश्रम पहुंचे
By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 09 Jun 2019 05:40 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jun 2019 05:40 PM (IST)
आगरा, जेएनएन। राम जन्म भूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व सांसद महंत राम विलास वेदांती ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर जल्द बनेगा। इसके लिए तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी हैं, मंदिर निर्माण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला के दर्शन करने आएंगे।
रविवार को महंत राम विलास वेदांती गोवर्धन स्थित काष्र्णि आश्रम पहुंचे। काष्र्णि संत हरिओम बाबा ने उनका स्वागत किया। महंत राम विलास वेदांती ने बताया कि सरकार धर्म स्थलों में विकास कार्य करा रही है। गिरिराजजी के चारों और लोहे की ग्रिल लगाकर पर्वतराज को सुरक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहाकि गिरिराजजी की तरफ नो कंस्ट्रक्शन जोन का फैसला सही है। काष्र्णि आश्रम में आयोजित कथा में डॉ अशोक विश्वामित्र द्वारा भागवत रस वर्षा में पहुंचे वेदांती ने आरती उतारी। इस मौके पर दिवाकर शर्मा आदि ने उनका गिरिराजजी का प्रसादी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें