यात्रीगण कृपया ध्यान दें! वास्को डी गामा और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली ट्रेन का बदला नंबर
रेलवे ने वास्को डी गामा और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के नंबर बदलने का फैसला किया ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
वास्को डी गामा-निजामुद्दीन एक्सप्रेस के नंबर बदले जाएंगे।
नई नंबर व्यवस्था 1 जनवरी 2027 से लागू होगी।
ठहराव और रखरखाव में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
जागरण संवाददाता, आगरा। रेलवे ने वास्को डी गामा और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के नंबर बदलने का फैसला किया है।
नई व्यवस्था एक जनवरी 2027 से लागू होगी। ट्रेन के ठहराव और रखरखाव व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
रेलवे के अनुसार, वास्को डी गामा से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली एक्सप्रेस का नया नंबर 17379 होगा।
वहीं, हजरत निजामुद्दीन से वास्को डी गामा जाने वाली ट्रेन का नंबर बदलकर 17380 कर दिया जाएगा। नए नंबर शुरुआती स्टेशन से एक जनवरी 2027 या उसके बाद शुरू होने वाली यात्रा के आधार पर लागू होंगे।
यह भी पढ़ें- UP-Uttarakhand Train Alert: काठगोदाम से मुंबई जाना हुआ आसान, जारी हुआ नया ट्रेन नंबर और टाइम-टेबल
