विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vande Bharat Train को नहीं मिली रफ्तार, आगरा ढाई घंटे देरी से आई ट्रेन, आज से बदला महाकौशल एक्सप्रेस का समय

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 02 Apr 2023 07:53 AM (IST)Updated: Sun, 02 Apr 2023 08:13 AM (IST)

Vande Bharat सोमवार से सप्ताह में छह दिन भोपाल से चलेगी ट्रेन 400 टिकटों की हुई बुकिंग दो मिनट का ...और पढ़ें

Vande Bharat: वंदे भारत ट्रेन के मथुरा स्टेशन पर पहुंचने पर जनप्रतिनिधिगण।
Vande Bharat: वंदे भारत ट्रेन के मथुरा स्टेशन पर पहुंचने पर जनप्रतिनिधिगण।

आगरा, जागरण संवाददाता। यात्रीकरण कृपया ध्यान दें। वंदे भारत कुछ देरी से आएगी। शनिवार रात आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर कुछ यही शब्द गूंजते रहे। रात 11.50 बजे ढाई घंटे की देरी से भोपाल से वंदे भारत कैंट पहुंची। दो से पांच मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन निजामुद्दीन स्टेशन के लिए रवाना हुई।

तीन अप्रैल से होगा नियमित संचालन

वंदे भारत का नियमित संचालन तीन अप्रैल से होगा। वहीं अब तक 400 टिकटों की बुकिंग हुई है। सबसे अधिक बुकिंग चेयरकार श्रेणी में हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार दोपहर भोपाल में 11वीं वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन रात साढ़े नौ बजे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचनी थी। स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

कई जगह रफ्तार रही धीमी

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन भोपाल से 100 किमी तक ट्रेन की रफ्तार सही रही। ट्रेन 100 से 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी फिर इसकी गति धीमी हो गई। कई जगहों पर इस ट्रेन को रोका गया। कई बार सिग्नल भी नहीं मिले। निर्धारित समय से यह ट्रेन ढाई घंटे की देरी से कैंट पहुंची। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, विधायक डा. जीएस धर्मेश, डीआरएम आनंद स्वरूप ने ट्रेन का स्वागत किया। लोगों ने फूल बरसाए। दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन निजामुद्दीन स्टेशन के लिए रवाना हो गई।

कम सामान लेकर करें यात्रा

मंडल रेल प्रशासन ने वंदे भारत में कम सामान लेकर यात्रा करने की अपील की है। आगरा कैंट स्टेशन पर यह ट्रेन दो मिनट रुकेगी। यात्रियों को उतरने और चढ़ने में दिक्कत न हो, इसके लिए कम सामान साथ लेकर चलने की अपील की गई है।

यह है समय सारणी

भोपाल से निजामुद्दीन जाने वाली वंदे भारत सुबह 5.40 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 11.23 बजे आगरा पहुंचेगी और 1.10 बजे निजामुद्दीन स्टेशन में। दोपहर 2.40 बजे निजामुद्दीन स्टेशन से चलेगी। शाम 4.20 बजे आगरा और रात 10.10 बजे भोपाल पहुंचेगी।

यह है किराया

  • आगरा से निजामुद्दीन स्टेशन : चेयरकार 805 रुपये, एग्जीक्यूटिव श्रेणी 1390 रुपये
  • आगरा से ग्वालियर स्टेशन : चेयरकार 525 रुपये, एग्जीक्यूटिव श्रेणी 1005 रुपये
  • आगरा से रानी कमलापति स्टेशन भोपाल : चेयरकार 1420 रुपये, एग्जीक्यूटिव श्रेणी 2630 रुपये

आज से बदले हुए समय पर चलेगी महाकौशल एक्सप्रेस

वंदे भारत के संचालन के चलते रविवार से निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया जा रहा है। राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर शाम 4.58 के बदले अब दोपहर 3.22 बजे पहुंचेगी। आगरा कैंट पर यह ट्रेन शाम 5.15 के बदले दोपहर 3.35 बजे पहुंचेगी।