शिकोहाबाद स्टेशन से निकलते ही थमे वंदे भारत के पहिये
देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन है वंदे भारत। शिकोहाबाद के गांव घडूमा में खड़ी।
By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 28 Apr 2019 01:50 PM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2019 01:50 PM (IST)
आगरा, जेएनएन। देश में निर्मित पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन जब तब चर्चा का विषय बन ही जाती है। रविवार को फीरोजाबाद जिले में शिकोहाबाद के गांव घडूमा में वंदे भारत एक्सप्रेस के पहिये थम गए। ब्रेकशू की चिपकने के कारण ट्रेन जहां थी वहां खड़ी रही। करीब 40 मिनट बाद वंदे भारत यहां से रवाना हो सकी।
दिल्ली से वाराणासी को जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 8:20 बजे शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। स्टेशन क्रॉस करने के तुरंत बाद ट्रेन के पहियों से धुंआ उठने लगा। माधोगंज के घड़ूमा गांव में ट्रेन के पहिये थम गए। तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचित किया गया। तकनीकि टीम के साथ स्टेशन मास्टर मौके पर पहुंचे। ब्रेकशू चिपकने को कारण बताया गया। करीब 40 मिनट में ट्रेन में आई खराबी को ठीक करके रवाना कर दिया गया। हाई स्पीड ट्रेन में आई खराबी के कारण आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित हो गईं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें