आगरा मेट्रो रखने जा रही एक और स्टील गर्डर, 60 मीटर होगा लंबा; ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट
यूपीएमआरसी आगरा में एमजी रोड स्थित हरीपर्वत आरओबी और रावली पुलिया पर 60 मीटर लंबे स्टील गर्डर स्थापित करेगी। इस ...और पढ़ें

रावली पर रखा गया स्टील गर्डर।
जागरण संवाददाता, आगरा। उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम एमजी रोड स्थित हरीपर्वत रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) पर दिसंबर के दूसरे सप्ताह में 60 मीटर लंबा स्टील गर्डर रखेगी। 360 मीट्रिक टन वजनी गर्डर को रखने में तीन से पांच घंटे का समय लगेगा। टीम पिलरों का निर्माण तेजी से कर रही है। गाजियाबाद में स्टील गर्डर तैयार हो रहा है।
वहीं रावली पुलिया पर स्टील गर्डर रखने के लिए बेस बनाया जा रहा है। गर्डर पर 27 हजार नट-बोल्ट लगेंगे। इसके लिए 12 मशीनों का प्रयोग किया जाएगा। शहर का पहला और प्रदेश का दूसरा 60 मीटर लंबा स्टील गर्डर रावली पुलिया पर बन रहे मेट्रो पुल पर रखा जाएगा। इसका कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। बेस बनाने का कार्य 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। अगले सप्ताह स्टील गर्डर को रखा जाएगा।
27 हजार नट-बोल्ट का प्रयोग होगा। तीन से चार घंटे तक एमजी रोड पर यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। संयुक्त महाप्रबंधक जनसंपर्क पंचानन मिश्र ने बताया कि शहर का दूसरा सबसे लंबा मेट्रो पुल हरीपर्वत आरओबी पर बन रहा है। पिलरों का निर्माण चल रहा है। मेट्रो पुल की लंबाई 60 मीटर होगी। यह कार्य दिसंबर में होगा।
अभी गर्डर बनाने का कार्य चल रहा है। इस गर्डर को छह मशीनों से रखा जाएगा। साढ़े 27 हजार नट-बोल्ट का प्रयोग किया जाएगा। वहीं तीसरा स्टील गर्डर भगवान टाकीज चौराहा पर 58 मीटर लंबा रखा जाएगा। यह गर्डर नेशनल हाईवे-19 के ऊपर से होकर गुजरेगा।
डायवर्ट होगा यातायात
हरीपर्वत आरओबी पर स्टील गर्डर रखने के दौरान वाहनों का आवागमन नहीं होगा। हरीपर्वत चौराहा से वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा। यूपीएमआरसी अधिकारियों ने इसकी जानकारी यातायात पुलिस को दे दी है। गर्डर रखने में तीन से चार घंटे का समय लगेगा। भारी भरकम गर्डर रखने के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो, इसी के चलते वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।