विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yogi 2.0 Cabinet: छठवीं बार कैबिनेट मंत्री बने चौधरी लक्ष्मी नारायण, लोकदल से शुरू हुआ सफर भाजपा तक पहुंचा

By Tanu GuptaEdited By:
Published: Fri, 25 Mar 2022 04:38 PM (IST)

UP Yogi Adityanath Cabinet 2.0 Latest News 1985 में पहली बार बने थे लोकदल से विधायक। 2022 में भाजपा से ...और पढ़ें

Yogi 2.0 Cabinet: योगी सरकार में दूसरी बार भी मंत्री बने चौधरी लक्ष्मी नारायण।
Yogi 2.0 Cabinet: योगी सरकार में दूसरी बार भी मंत्री बने चौधरी लक्ष्मी नारायण।

आगरा, जागरण टीम। शुक्रवार को योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मथुरा के छाता से विधायक चौधरी लक्ष्मी नारायण ने छठी बार कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। 1985 में लोकदल के टिकट पर पहली बार विधानसभा पहुंचे चौधरी लक्ष्मी नारायण इस बार पांचवी बार विधायक बने। बड़े जाट नेता के रूप में पहचान बनाने वाले लक्ष्मी नारायण को फिर कैबिनेट मंत्री बनाकर भाजपा ने जाट बेल्ट में एक तीर से कई निशाने साधे हैं।

1985 में पहली बार चौधरी लक्ष्मी नारायण ने विधानसभा में कदम रखा था। तब उन्होंने लोकदल के टिकट पर छाता से भाजपा के किशोरी श्याम को पराजित किया। 1989 का चुनाव वह जनता दल के टिकट पर लड़े और भाजपा के किशोरी श्याम से हार गए। 1993 का चुनाव वह गोकुल से जनता दल के टिकट पर लड़े, लेकिन हार का मुंह देखना पड़ा। 1996 में चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कांग्रेस का दामन थामा और छाता से दूसरी बार विधायक बने। लेकिन 2002 के चुनाव में वह रालोद के तेजपाल सिंह से हार गए, तब वह अखिल भारतीय लोकतांत्रिक कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। तीसरी बार 2007 में लक्ष्मी नारायण फिर छाता से बसपा के टिकट पर विधायक बने। इस बार उन्होंने रालोद के तेजपाल सिंह को हराया। 2012 का चुनाव वह रालोद के तेजपाल सिंह से हार गए। इस बार भी वह बसपा प्रत्याशी के रूप में ही चुनाव में मैदान में थे। 2017 और 2022 में चौधरी लक्ष्मी नारायण भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े। पहली बार 1996 में वह उद्यान मंत्री बने। दो बार कारागार मंत्री रहे। 2004 में भी प्रदेश में कैबिनेट मंत्री बने। 2017 में पशु पालन एवं दुग्ध विकास मंत्री बने। 2022 में फिर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया।