राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने आगरा CHC में परखी व्यवस्थाएं, छात्राओं से की बातचीत
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने आगरा के बरौली अहीर सीएचसी और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका ...और पढ़ें

आगरा में छात्राओं से बात करतीं राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान।
HighLights
सीएचसी बरौली अहीर और कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण किया।
चिकित्सा सुविधाओं, साफ-सफाई और सेवाओं का जायजा लिया।
जागरण संवाददाता, आगरा। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबीता सिंह चौहान ने मंगलवार को सीएचसी बरौली अहीर और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। सीएचसी में उन्होंने उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, साफ-सफाई और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था को परखा।
चिकित्सकों की कमी पर कहा उपलब्ध संसाधनों से सेवाएं संचालित हो रही हैं, लेकिन मरीजों को समय पर उचित इलाज उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की जरूरत है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चिकित्सकों की उपलब्धता तय करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक डा. अमित कुमार पांडेय, डा. देवेंद्र सिंह, संजय शर्मा, सतीश यादव, डा. ज्ञानधरी मौजूद रहे।
इसके बाद उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बरौली अहीर की व्यवस्थाओं को परखा। विद्यालय में उन्होंने लगभग 100 बालिकाओं से उनके भविष्य और शिक्षा संबंधी योजनाओं पर बातचीत की। पठन-पाठन, खान-पान और आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा बच्चों द्वारा तैयार शैक्षणिक सामग्री देखी।
शिक्षिकाओं के कार्यों की सराहना की। मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी जगत सिंह, वार्डन छाया शर्मा, प्रियंका शर्मा, रेखा, अंकिता, अंजलि मौजूद रहीं।